Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

पाकिस्तान में नहीं रिलीज होगी नीरज पांडे की ‘अय्यारी’!

Share

(दिव्या सोलंकी)


नीरज पांडे की फ़िल्म “अय्यारी” आज देशभर में रिलीज हो चुकी हैं। जहाँ एक तरफ भारत मे यह फ़िल्म रिलीज हुई है, वही दूसरी और पाकिस्तान में यह फ़िल्म रिलीज नहीं होगी!

सूत्रों के अनुसार,”पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने निर्णय लिया है कि वह पाकिस्तान में नीरज पांडे की फ़िल्म “अय्यारी” को रिलीज नहीं करेंगे और इसकी वजह है फ़िल्म का भारतीय सेना पर आधारित होना।”

Advertisement

जैसे की हम सब जानते है फिल्म को कश्मीर के बी.एस.एफ कैंप में फिल्माया गया है, यह वही जगह है जहा हालही में बी.एस.एफ कैंप पे हमला हुआ है l

इससे पहले भी एक था टाइगर, बेबी, नाम शबाना, रुस्तम, टाइगर ज़िंदा है जैसी तमाम फ़िल्मो को पाकिस्तान में बैन किया गया था। अक्सर देशभक्ति और भारतीय सेना पर आधारित फ़िल्मो को पाकिस्तान में रिलीज करने से पहले ही खारिज कर दिया जाता है और अब सूची में सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित नीरज पांडे की अय्यारी भी शामिल हो गयी है जिसे पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है!

मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को गुरु और संरक्षक के रूप में दर्शाती, ‘अय्यारी’ में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, राकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म की पूरी टीम ने जवानों के साथ वक़्त बिताया
नीरज पांडे की फ़िल्म “अय्यारी” प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल आज 16 फरवरी 2018 को देशभर में रिलीज हो चुकी हैं।


Share

Related posts

વડોદરા જિલ્લા ભાજપ અધ્યક્ષ તરીકે સતીષ પટેલની વરણી કરાઈ.

ProudOfGujarat

વિસાવદર તાલુકા પત્રકાર સંઘ અને તેમના પરિવારનું વિસાવદર સામુહિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ખાતે કોરોના અનુલક્ષીને ચેકઅપ કરવામાં આવ્યું.

ProudOfGujarat

અમદાવાદ સિવિલ હોસ્પિટલમાં 124 મું અંગદાન, બે કિડની અને એક લીવરનું દાન

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!