Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

वराइटी मैगज़ीन ने दीपिका पादुकोण को अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रभाव रिपोर्ट में किया शामिल!

Share

(दिव्या सोलंकी)

महिला दिवस के मौके पर, वराइटी मैगज़ीन ने एक सूची का अनावरण किया है जिसमे दुनिया भर की महिलाओं को उनके काम से होने वाले प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया है।

इस सूची में भारत की लीडिंग अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सिनेमा में उनके योगदान और परोपकारी प्रयासों में भाग लेने के साथ-साथ विवादों को सरलता से संभालने के लिए सम्मानित किया गया है।

Advertisement

अपनी विशाल फ़िल्म पद्मावत की सफ़लता का लुत्फ उठा रही, दीपिका पादुकोण को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इंडियन आइकॉन के रूप में माना जाता है।

इस सूची में परफ़ॉर्मर, अधिकारियों, निर्माता और कार्यकर्ताओं के रूप में एशिया और अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका से 50 महिलाएं शामिल है।

अभिनेत्री का परिचय देते हुए, वराइटी मैगज़ीन ने लिखा,”हालिया सुपरहिट फिल्म “पद्मावत” की अभिनेत्री को अपनी फिल्म की ख़ातिर कई समूह से जान से मारने की धमकी और गंदी-गंदी बाते कही गइ थी। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका पादुकोण मॉडलिंग शुरू करने से पहले इस खेल में एक्टिव थी और अब वह भारत की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में एक है और दीपिका ने बॉलीवुड फिल्में “ओम शांति ओम” और “चेन्नई एक्सप्रेस” से ले कर पिछले साल आई हॉलीवुड फिल्म “xxx: रिटर्न ऑफ झंडर केज” तक का सफर सफलतापूर्वक तय किया है। दीपिका सामाजिक तोर पर भी काफी सक्रिय है जहाँ अभिनेत्री ने मानसिक बीमारी को मद्देनजर रखते हुए ‘लिव लव लाफ’ नाम का एक फाउंडेशन शुरू किया है जो लोगों को मानसिक बीमारी से लड़ने में मदद करता है।”

इस सूची में अंतराष्ट्रीय अभिनेत्री निकोल किडमैन, सलमा हायेक, गल गडोट, डेज़ी रिडले सहित कई गणमान्य महिलाओं के नाम शामिल है।


Share

Related posts

પંચમહાલ જીલ્લાના મોરવા હડફ પાસે આવેલ રામપુર ગામમાંથી પસાર થતી પાનમ નદીમાંથી એટીએમ કાર્ડ મળી આવ્યા છે. જેને લઈને પોલીસ દ્વારા નદીના પાણીમાંથી તમામ એટીએમ કાર્ડને કબ્જે કરી વધુ કાર્યવાહી હાથ ધરવામાં આવી રહી છે.

ProudOfGujarat

ભરૂચ જિલ્લામાં પ્રિ-મોન્સુન કામગીરીના આગોતરા આયોજન અર્થે બેઠક યોજાઈ 

ProudOfGujarat

લીંબડી બોટાદ તરફ જતી એસ.ટી બસમાં બસ ચાલકે ઓચિંતી બ્રેક મારતાં એક વૃદ્ધ મહિલાને માથાનાં ભાગે ગંભીર ઈજાઓ પહોંચતા તેને ચાલક અને કંડકટરે બસ સાથે હોસ્પિટલ જઈ સારવાર કરાવી.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!