Proud of Gujarat
Entertainment

आईपीएल की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी दोनो में जैकलिन फर्नांडीज की धूम!

Share

आईपीएल की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी दोनो में जैकलिन फर्नांडीज की धूम!बॉलीवूड दिवा जैकलीन फर्नांडिस एक मात्र बॉलीवुड सेलिब्रिटी है जिसने आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में भी धूम मचाई थी और अब क्लोजिंग सेरेमनी में भी जैकी अपने डांस से चार चाँद लगाने के लिए तैयार है।

जैकलीन जुम्मे की रात, चिट्टियां कलाइयां और अब हाल फिलहाल हिरिया जैसे गानों के साथ जनता जनार्दन का मनोरंजन कर चुकी है और अब जैकी आईपीएल में धूम मचाने के लिए तैयार है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग अपने आखिरी चरण में है और 27 मई को खेले जाने वाले अंतिम मैच के साथ इस सप्ताह के अंत में आईपीएल का आखिरी मैच खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार फाइनल को जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) पर प्रसारित किया जाएगा।

अब तक, सभी मैचों को एक स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन फाइनल के लिए, ब्रॉडकास्टर ने स्टार प्लस पर इसे प्रसारित करने का फैसला लिया है।

इसे ओर अधिक रोमांचक बनाने के लिए, सुनने में आया है कि निर्माता दो घंटे का विशेष सेगमेंट बना रहे हैं, जिसका नाम होगा “क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है” और इसे मैच शुरू होने से पहले प्रसारित किया जाएगा।

फ़िल्मी सितारों के अलावा, टीवी अभिनेताओं का एक दल इस शो का हिस्सा होगा, जिनका शो इस चैनल पर प्रसारित किया जाता हैं, वे यहाँ क्रिकेटरों का समर्थन और अपने धारावाहिकों को बढ़ावा देने के लिए इस अंतिम पार्टी का हिस्सा बनेंगे।


Share

Related posts

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” की रिलीज तारीख़ की हुई घोषणा, 1 फ़रवरी 2019 में रिलीज होगी यह अनोखी प्रेम कहानी!

ProudOfGujarat

अपनी मौजूदगी में खुद पर आधारित बायोपिक देखने वाले संजय दत्त है पहले अभिनेता!

ProudOfGujarat

रितिक रोशन आनंद कुमार के 26 आईआईटी-जेईई 2018 पास आउट छात्रों के लिए रखेंगे पार्टी!

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!