Proud of Gujarat
FeaturedGujaratINDIA

ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 की युवा एक्शन थ्रिलर ‘बैंग बैंग – द साउंड ऑफ क्राइम्स’ को उदयपुर के सुरम्य स्थानों पर किया गया है शूट!

Share

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘बैंग-द साउंड ऑफ़ क्राइम्स’ के टीज़र, ट्रेलर और ट्रैक्स ने दर्शकों के दिलों और दिमाग पर कब्ज़ा कर लिया है। जब से मिस्टर फैसू और रूही सिंह अभिनीत सीरीज़ की पहली झलक सामने आई है, सुरम्य बैकड्रॉप ने हमें रोमांचित करते हुए एक्शन से भरपूर दृश्यों के साथ प्रत्याशित कर दिया है।

हमें उन सुंदर स्थानों के बारे में बताते हुए, जहां शो की शूटिंग की गई है, प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी स्रोत ने साझा किया,”बैंग बैंग – द साउंड ऑफ क्राइम्स’ को उदयपुर के विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने में शूट किया गया है, जिसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। युवा एक्शन थ्रिलर को चुंडा पैलेस, अहर सेनोटैफ्स जैसे बड़े महलों में शूट किया गया है। यही वजह है कि दर्शकों को उदयपुर के सबसे एग्जॉटिक लेकिन वास्तविक स्थानों पर बहुत सारे एक्शन सीन देखने मिलेंगे। यह सब असली है और शॉट्स में खूबसूरती से कैप्चर किया गया है।”

Advertisement

बैंग बैंग’ यूथ एक्शन सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विसुअल स्पेक्टेकैल फ़िल्म होगी है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी। ऑरिजिनल वेब-श्रृंखला में रहस्य, धमाकेदार एक्शन और युवा नाटक शामिल हैं, जो एक-एक करके गहरे रहस्यों को उजागर करेगा।

अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, “बैंग बैंग” 25 जनवरी से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।


Share

Related posts

છોટાઉદેપુર : હેડ ક્લાર્કની પરિક્ષામાં થયેલ ગેરરીતિ અંગે પગલા ભરવાની માંગ સાથે આમ આદમી પાર્ટીએ આવેદન આપ્યુ.

ProudOfGujarat

વિશ્વ ચકલી દિવસે ભરૂચ જિલ્લા ભાજપ યુવા મોરચાનો અનોખો ઉપક્રમ: પક્ષીઓ માટે પાણીના કુંડાનું વિતરણ

ProudOfGujarat

ઉદ્યોગપતિ મુકેશ અંબાણીને મળી ધમકી, ગત વર્ષે ઘરની બહાર મળી હતી શંકાસ્પદ કાર.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!