Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

लवरात्री का नया पोस्टर सभी गरबा प्रेमियों के लिए है एक परफेक्ट वेलेंटाइन गिफ्ट!

Share

सलमान खान ने फ़िल्म लवरात्री के पहले पोस्टर का अनावरण कर दिया है जो 21 सितंबर, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामे की प्रेम कहानी का आगाज़ नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू होता है। फिल्म की थीम के अनुसार, पोस्टर में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन डांडिया के पोज़ में नज़र आ रहे है। सलमान खान ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए कहा,” Yeh Valentines Day par wishing everyone #Loveratri.” आयुष ने अपनी पहली फ़िल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा,” Aaaaand it’s here!! Check out the poster of #loveratri.. Humbled, happy and excited to share it with you 🙂🙏🏻”.

चूंकि गरबा कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन ने गरबा सीखने के लिए कड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है जिसकी तस्वीर हाल ही में, आयुष शर्मा ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। “लवरात्री” को नरेन भट्ट द्वारा लिखा गया है जिनका जन्म भावनगर में हुआ था और फिलहाल मुम्बई में रह रहे है। “लवरात्री” का निर्देशन अभिराज मिनवाला द्वारा किया गया जो इस फ़िल्म के जरिये निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे है। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित “लवरात्री” में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है।

Advertisement
(दिव्या सोलंकी)

Share

Related posts

સમ્રાટ પૃથ્વીરાજ ફિલ્મ પ્રમોશન માટે ડિરેક્ટર, અભિનેતા અક્ષય કુમાર અભિનેત્રી અને મિસ વર્લ્ડ માનુષી છીલ્લર એ સોમનાથ મહાદેવની પૂજા કરી.

ProudOfGujarat

ક્ષત્રિય રોહિત સમાજ કીમ દ્વારા અનાજ કીટનું વિતરણ કરવામાં આવી.

ProudOfGujarat

ઝઘડીયાના સારસા ગામે દહેજની કંપની દ્વારા સ્કુલ બેગનું કરાયું વિતરણ.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!