Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत हिरानी ‘हाऊ टू बी ह्यूमन- लाइफ लेसन्स बाय बड्डी हिरानी’ नामक एक पुस्तक का अनावरण करेंगी!

Share

राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत हिरानी जो एक प्रसिद्ध इन्फ्लूएन्सर और स्पीकर हैं, वह अपनी किताब ‘हाऊ टू बी ह्यूमन- लाइफ लेसन्स बाय बड्डी हिरानी’ लॉन्च करने के लिए तैयार है।

‘हाऊ टू बी ह्यूमन- लाइफ लेसन्स बाय बड्डी हिरानी’ डॉग प्रेमियों के लिए एक आकर्षक और खूबसूरती पुस्तक है।

Advertisement
मनजीत लांबा ने बताया, “यह सब ब्लॉग लिखने से शुरू हुआ था। मुझे अपने कुत्ते, बड्डी से बेहद लगाव था और उसकी शैतानियों के बारे में लिख कर मैं उसे संजो कर रखा करती थी। मैंने तीन पोस्ट अपने ब्लॉग पर शेयर किए और दस ब्लॉग लिखकर उन्हें एक तरफ रख दिया, और सोचा कि प्रति सप्ताह एक पोस्ट करूंगी। एक पायलट होने के नाते, मैं कई स्थानों पर यात्रा करती हूं और कभी-कभी हमें जमीन पर भी कुछ समय बिताने का मौका मिलता है। एक बार जब मैं दिल्ली के हवाई अड्डे पर डब्लूएच स्मिथ बुकस्टोर में कुछ समय बिता रही थी तो मैंने दुकान के एक विक्रेता राजमल शर्मा से पूछा, क्या वह किसी भी पब्लिशर को जानते है, क्योंकि मैंने अपने कुत्ते पर एक किताब लिखी है। उसने खुशी से मुझे कुछ पब्लिशर्स के नंबर दे दिए। मैंने पेंगुइन को फोन किया और मेरी किताब के विचार के बारे में उनसे बात की और उन्हें अपने ब्लॉग का लिंक भेजा। अगली सुबह, मुझे उनसे एक फोन आया, और कहा कि मुझे उस पर बीस अध्याय लिखने होंगे और देखिए आज हम यहाँ हैं।”
मंजीत ने आगे कहा, “यह पुस्तक मेरे कुत्ते के बारे में है और इसे ‘हाऊ टू बी ह्यूमन- लाइफ लेसन्स बाय बड्डी हिरानी’ नाम दिया गया है। प्रत्येक चैप्टर बड्डी से प्रेरणा लेता है और वह मुझे जीवन के बारे में सिखाता है। तो मुझे लगता है, मेरे भीतर एक लेखक छुपा था जिसे बड्डी ने खोद निकाला। बड्डी को ढेर सारा प्यार!”
इस पुस्तक में, मनजीत हिरानी ने अन्य चीजों के बीच अटैचमेंट, पेरेंटिंग, और कर्मा के बारे में लिखा हैं। वह बताती है कि घर में एक कुत्ता कैसे आपके परिप्रेक्ष्य और आपके जीवन के अनुभव को बदल सकता हैं।
हाऊ टू बी ह्यूमन एक आकर्षक और दिल छू लेने वाली किताब है। जिसका एक छोटा सा स्पर्श, जीवन को देखने का आपका नज़रिया बदल देगा।
(दिव्या सोलंकी)

Share

Related posts

ચીખલી તાલુકા પંચાયત માં સત્તા જાળવી રાખવા માં કોંગ્રેસ સફળ

ProudOfGujarat

રાજપીપળા નજીકથી બે બાઈક ચોરો સહીત 8 મોટરસાયકલ ઝડપાઈ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : આ વર્ષે નવરાત્રિ મહોત્સવનું આયોજન થશે કે કેમ ? આયોજકો મૂંજવણમાં…

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!