Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

बनारस के बाद सांभर धान मंडी का रुख करेंगे अभिनेता रितिक रोशन!

Share

गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही बायोपिक “सुपर 30” का बनारस शेड्युल पूरा गया है जिसके बाद अब फ़िल्म को जयपुर के पास स्तिथ सांभर में फ़िल्माया जाएगा।

अपनी पहली बायोपिक फ़िल्म “सुपर 30” की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता रितिक रोशन ने बनारस शेड्युल की शूटिंग पूरी कर ली है जिसके बाद अभिनेता अब सांभर की धान मंडी का रुख करेंगे।

Advertisement

फ़िल्म की शूटिंग के लिए सांभर की धान मंडी को एजुकेशन हब में तब्दील किया जा रहा है जहाँ फ़िल्म के कुछ अहम हिस्सो को शूट किया जाएगा। मुम्बई के आर्टिस्ट लोकेशन को डिज़ाइन कर रहे है जहाँ मंडी के चारो ओर कोचिंग इंस्टिट्यूट के होर्डिंग्स और बाज़ार के बोर्ड भी लगाए जा रहे है।

चूंकि यह फ़िल्म पटना के निवासी आनंद कुमार पर आधारित है इसिलए सांभर की मंडी को हूबहू पटना का लुक दिया जा रहा है। इसके साथ ही सांभर के स्टेडियम को भी मेले के स्थल में तब्दील किया जाएगा।

शूटिंग शुरू करने के लिए जल्द ही फ़िल्म की पूरी कास्ट और क्रू सांभर धान मंडी पहुंचेगी जहाँ बनाये गए एजुकेशनल हब में फ़िल्म के मुख्य दृश्यों को फ़िल्माया जाएगा।

विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पटना के निवासी गणितज्ञ आनंद कुमार के चरित्र को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।

विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, रितिक रोशन अभिनीत ‘सुपर 30’  25 जनवरी 2019 को रिलीज करने के लिए तैयार है।


Share

Related posts

લીંબડી CYSS છાત્રયુવા સંઘર્ષ સમિતી દ્વારા સુત્રોચ્ચાર સાથે વિરોધ પ્રદર્શન કરાયું.

ProudOfGujarat

ભરુચ : આર્યન ગ્રૂપ દ્વારા અનોખી દિવાળીની ઉજવણી

ProudOfGujarat

વાંકલ:માંગરોળ તાલુકાના કેટલાક ગામ ના આદિવાસી લાભાર્થી ઓને 2 થી10કિલો મીટર દૂર સરકારી સસ્તા અનાજની દુકાનમાં અનાજ લેવા જિલ્લા કલેકટરને રજૂઆત

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!