Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

इरफान खान अभिनीत “Blackमेल” की कहानी एक रियल कपल से प्रेरित है!

Share

 (दिव्या सोलंकी)

फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फ़िल्म के ट्रेलर में इरफान खान अपनी पत्नी को रंगेहाथ उसके प्रेमी के साथ पकड़ लेते है जिसके बाद इरफान अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाते है, ऐसे में फ़िल्म के इस अतरंगी कहानी को असामान्य प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

दिलचस्प बात यह है कि फ़िल्म की कहानी एक वास्तविक जीवन जोड़े से प्रेरित है।

Advertisement

फ़िल्म के लेखक परवेज शेख ने कहा, “कहानी एक दंपति पर आधारित है जिन्हें मैं जानता हूँ। वे मुंबई के बाहर रहते हैं। मैंने इन पात्रों को उस शहर में रखने का फैसला किया जिसके बारे में, मैं सबसे अच्छी तरह जानता हूँ। कहानी का पहला ड्राफ्ट खत्म करने में, मुझे तीन महीने का वक़्त लग गया। इस कहानी को मैंने छह साल पहले लिखा था।”

फ़िल्म Blackमेल में दर्शको को बेवफ़ाई का एक अनोखा केस देखने मिलेगा।

पहली फ़िल्म “देल्ही बेल्ली” के बाद निर्देशक अभिनय देव की यह दूसरी विचित्र कॉमेडी फिल्म है और दर्शक बेसब्री से फ़िल्म का इंतेज़ार कर रहे है।

ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है जहाँ इरफान खान के किरदार की प्रशंसा करते हुए दर्शको ने उन्हें “परफेक्ट मध्यम वर्ग विवाहित पुरुष” की कहानी का करार दे दिया है, एक ऐसी कहानी जहाँ धोखेबाज पत्नी के पास वापस जाने के लिए पति अपना आपा खो बैठता है।

अभिनय देव की फ़िल्म Blackमेल में इरफान, कीर्ति कुल्हारी, अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता, ओमी वैद्य, अनुजा साठे, प्रधुम्न सिंह मॉल, गजराज राव जैसे दमदार कलाकरों के साथ यक़ीनन यह फ़िल्म कॉमेडी से भरपूर होगी।

टी सीरीज मोशन पिक्चर्स और रमेश देव प्रोडक्शन द्वारा निर्मित Blackमेल का निर्देशन अभिनय देव द्वारा किया गया है, जो 6 अप्रैल, 2018 के दिन दर्शको से रूबरू होगी


Share

Related posts

ભરૂચ જિલ્લાના અંકલેશ્વર તાલુકાના પીરામણ ગામે ફૂટબોલ ટુર્નામેન્ટ યોજાઈ : નબીપુરની ટીમ 1-0 ગોલથી ફાઇનલમાં વિજેતા બની.

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર શહેરમાં 2 કારનો કાચ તોડી થયેલી લાખોની ઉઠાંતરીમાં અમદાવાદની છારા ગેંગના બે ઝબ્બે.

ProudOfGujarat

હવામાન વિભાગે આગામી 5 દિવસમાં ભારે વરસાદની આગાહી કરી, જાણો ક્યાં ખાબકશે વરસાદ

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!