Proud of Gujarat
FeaturedGujaratINDIALifestyle

आमिर खान ने पानी फाउंडेशन हेतु श्रमदान करने के लिए छात्रों से किया आग्रह!

Share

स्थापना के तीसरे वर्ष में, आमिर खान पानी फाउंडेशन को देश के युवाओं तक ले जा रहे है। आमिर खान चाहते है कि छात्र अपनी 2 महीनों की छुट्टी में से 1 दिन गाँव के स्वयंसेवक के रूप जलमित्रा मुहिम में हिस्सा ले और गाँव के लोगों की श्रमदान में मदद करे।

पानी फाउंडेशन को एजुकेशनल इंस्टिट्यूट तक ले जाते हुए, आमिर विश्विद्यालयों में जा कर वहाँ जलमित्रा मुहिम के पोस्टर लगाएंगे और छात्रों से इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आग्रह करेंगे।

Advertisement

सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों महाराष्ट्र के छोटे गाँवो के कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे है और इसिलए अभिनेता मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर के विश्वविद्यालयों के छात्रों से श्रमदान करने के लिए आग्रह करने वाले है।
आमिर खान 20 अप्रैल को पुणे में सिम्बॉयसिस कॉलेज का दौरा करेंगे और वहाँ प्रश्न और उत्तर सेशन में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और सामाजिक पहल के बारे में जागरूकता फैलाते हुए उन्हें श्रमदान में शामिल होने के लिए आग्रह करेंगे।

आमिर खान पिछले तीन साल से पानी फाउंडेशन से जुड़े हुए है और लगभग एक चौथाई महाराष्ट्र को संरक्षण और पानी के उपयोग में मदद की है।

पानी फाउंडेशन एक गैर लाभ कंपनी है जिसकी स्थापना 2016 में टीवी शो सत्यमेव जयते के दौरान महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में सूखे से लड़ने के लिए की गई थी।

अभिनेता चाहते है कि राज्यभर से छात्र इस मुहिम का हिस्सा बन कर श्रमदान के लिए आगे आये।

इच्छुक छात्र इस आंदोलन में शामिल होने के लिए खुद को 1 मई से 15 मई के बीच jalmitra.paanifoundation.in पर रजिस्टर कर श्रमदान कर सकते है |


Share

Related posts

ભરૂચ : દહેજની ભારત રસાયણ કંપનીમાં ગેસ લીકેજ થતા દોડધામ, એક કામદાર ઘાયલ થતા સારવાર હેઠળ.

ProudOfGujarat

ભરૂચમાં તંત્રની આ પ્રકારની કામગીરી જોઈને તો એવોર્ડ આપવા જોઈએ, જંબુસરમાં રસ્તાએ તો ધબકારા વધારી મુક્યા..!!!

ProudOfGujarat

અદાણી સીએનજીના ભાવમાં વધારો, વાહન ચાલકો પર ફરી મોંઘવારીનો માર

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!