Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

संजू पोस्टर: पत्नी मान्यता दत्त के रूप में मिलिए दिया मिर्ज़ा से जिसने कठिन समय में हर पल दिया अपने पति का साथ!

Share

बीते दिन संजय दत्त की मां नर्गिस के पोस्टर का अनावरण करने के बाद, राजकुमार हिरानी ने आज ट्विटर पर संजय दत्त की अर्धांगिनी मान्यता दत्त का पोस्टर रिलीज कर दिया है। दिया मिर्ज़ा फ़िल्म “संजू” में मान्यता दत्त की भूमिका में नज़र आएंगी जो अभिनेता के सबसे कठिन समय मे उनकी ढाल बन कर उनके साथ खड़ी थी और संजय दत्त का सबसे बड़ा सहारा था।

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी “संजू” के विभिन्न पोस्टर के जरिये अभिनेता के विभिन्न पहलुओं से दर्शकों को रूबरू करवा रहे है जिसे देखने के बाद अब हर कोई इस रोमांचक कहानी को बड़े पर्दें पर देखने के लिए उत्सुक है।

Advertisement

प्रेमप्रसंग, बाप-बेटे का याराना, संजय दत्त की दोस्ती और माँ-बेटे के बंधन से वाकिफ़ करवाने के बाद, राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया पर दीया मिर्जा को संजय दत्त की पत्नी मान्यता के रूप में पेश किया है जो उनके जीवन की सबसे अविश्वसनीय सहारा रही है।

ट्रेलर में हमें दोनो के रिश्तों की एक झलक देखने मिली थी जिसमें इनके रिश्ते को ओर अधिक जानने के लिए दर्शकों के हित में काम किया था।

फ़िल्म के इस नवीनतम पोस्टर में संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर और मान्यता दत्त के रूप में दीया मिर्जा को पेश किया गया है जिसमें एक जोड़े के बीच में होने वाला अविश्वसनीय विश्वास साफ नज़र आ रहा है।

राजकुमार हिरानी ने ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”And here comes Dia Mirza as Maanayata, someone whose stood by #Sanju through thick and thin. #RanbirKapoor @deespeak #RajkumarHiraniFilms @foxstarhindi @VVCFilms”.

हाल ही में रिलीज हुए संजू के ट्रेलर में पॉवर-पैक कलाकरों की टुकड़ी ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

निर्देशक ने फिल्म से कई पोस्टर जारी किए है, जो बायोपिक से रणबीर कपूर के विभिन्न रूपों पर आधारित थे। संजय दत्त से हूबहू मिलती पर्सनालिटी के कारण, सभी पोस्टर को दर्शकों और आलोचकों से समान प्रशंसा प्राप्त हुई है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्ज़ा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

ભરુચ નાં વકીલ(નોટરી) સામે સાયબર ક્રાઈમ હેઠળ પગલાં ની માંગ સાથે નબીપુર પોલીસ મથકે ફરિયાદ દાખલ કરવા રજુઆત

ProudOfGujarat

ઝઘડિયા બી.આર.સી ભવન ખાતે દિવ્યાંગ બાળકોનો એસેસમેન્ટ કેમ્પ યોજાયો.

ProudOfGujarat

ઝઘડિયામાં જંગલ રાજ…? જીઆઈડીસી માં ધંધો કરવો હોય તો હપ્તો આપો, બાકી ગાડી સળગાવી દઈશું, ચારથી વધુ સામે પોલીસ ફરિયાદ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!