Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

दिलजीत दोसांझ अभिनीत “सूरमा” का ट्रेलर 11 जून को होगा रिलीज!

Share

 

दिलजीत दोसांझ अभिनीत “सूरमा” प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जीवन यात्रा पर आधारित है।

Advertisement

इस आगामी बायोपिक का ट्रेलर 11 जून, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। संदीप सिंह की अविश्वसनीय प्रेरणादायक कहानी ने निर्माता को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए इच्छुक कर दिया था।

यह एक कम ज्ञात तथ्य है कि संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें “फ्लिकर सिंह” के नाम से जाना जाता है।

जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर की कहानी “सूरमा” के रूप में जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शको से रूबरू होगी। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

“सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Share

Related posts

અવિધા ગામે બહારગામ જઇને આવેલા બે પરિવારોને ક્વોરેન્ટાઇન કરાયા.

ProudOfGujarat

ઓનલાઈન એપ્લિકેશનથી IPL ની મેચ ઉપર હાઈટેક સટ્ટા બેટીંગનો પર્દાફાશ કરતી વડોદરા ગ્રામ્ય એસ.ઓ.જી પોલીસ, ચાર ઇસમોની ધરપકડ કરી.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : કતલખાને લઈ જવાતી સાત જેટલી ગાયોને જાગૃત નાગરિકો દ્વારા બચાવામાં આવી.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!