Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

कर हर मैदान फतेह’ में देखिए संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त की झलक!

Share

 

‘कर हर मैदान फतेह’ नामक राजकुमार हिरानी की फ़िल्म “संजू” का दूसरा गीत हमें संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त की झलक प्रधान कर रहा है।

Advertisement

संजय दत्त पर आधारित इस बायोपिक में अभिनेता के अविश्वसनीय जीवन से जुड़ी अनकही कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। जबकि हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर और टीज़र के जरिये हमें संजय दत्त के जीवन से जुड़े विभिन्न पात्रों में मिलवाया गया, और अब आगामी गीत के जरिये फ़िल्म में पहली बार प्रिया दत्त की झलक पेश की जाएगी।

अभिनेत्री अदिति गौतम इस बायोपिक संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म के आगामी गीत ‘कर हर मैदान फतेह’ की घोषणा की है जो इस रविवार रिलीज होने के लिए तैयार है। इस तस्वीर में संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर दीवार की ओर मुँह कर के खड़े है जहाँ उनके परिवार की तस्वीर टंगी है।

इस गाने की झलक हमें फ़िल्म के ट्रेलर में देखने मिली थी जिससे यह आभास हो रहा था कि यह एक भावनात्मक गीत होगा।

इससे पहले, निर्माताओं ने संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा की थी जिसने फ़िल्म के प्रति दर्शकों के हित में काम किया है।

नवीनतम गीत की झलक के साथ, ‘कर हर मैदान फतेह’ संजय दत्त के परिवार के इर्दगिर्द घूमता हुआ नजर आएगा जिसमे परिवार के साथ संजय के गहरे रिश्ते की झलक साफ़ नज़र आ रही है।

संजू में संजय दत्त के जीवन के युवा दिनों से ले कर जेल से रिहा होने तक के दिनों को दिखाया जाएगा।

हालांकि संजय दत्त का जीवन अक्सर सुर्खियों से घिरा रहा है लेकिन अभिनेता के जीवन से जुड़े कई अविश्वसनीय पहलू अभी तक अनदेखे है जिन्हें इस फ़िल्म के दिखाया जाएगा। राजकुमार हिरानी की संजू में अभिनेता के जीवन से जुड़े अनजान विवरण जैसे कि ड्रग्स, औरतें, माता-पिता और दोस्तों के साथ संबंध और आंतरिक संघर्ष को सामने लाने का वादा किया गया है।

हाल ही में रिलीज हुए संजू के ट्रेलर में पॉवर-पैक कलाकरों की टुकड़ी ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

વડોદરા શહેરના માંડવી નજીક આવેલી ઇન્ડિયન ઓવરસીઝ બેન્કમાં મોડી રાતે આગ લાગતા સ્થાનિકોમાં ગભરાટ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : ઔધોગિક કામદાર કર્મચારીઓને લોકડાઉનનાં સમયમાં ફરજ પર ન આવી શકે તો પણ કપાત કર્યા વગર પગાર ચૂકવવા બાબતે કોંગ્રેસ દ્વારા કરાઇ રજુઆત,જાણો વધુ.

ProudOfGujarat

અમદાવાદની 5 મહાનગરપાલિકાઓમાં 23,100 EWS આવાસોનું નિર્માણ કરાશે.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!