Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

“नमस्ते इंग्लैंड” की टीम ने एक ग्रैंड पार्टी के साथ फिल्म की शूटिंग की समाप्त!

Share

विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के कलाकारों और दल के सदस्यों ने मुंबई की उपनगरी में शानदार सेलिब्रेशन के साथ फिल्म की शूटिंग खत्म होने का जश्न मनाया।

अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के निर्माता जयंतीलाल गडा और उनके परिवार के साथ रैप-अप पार्टी का आनंद लिया। वही, जश्न की इस रात में बोनी कपूर और सतीश कौशिक भी अपनी उपस्थिति से पार्टी में चार चाँद लगाते हुए नज़र आए।

Advertisement

अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म “इशकज़ादे” के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।

विपुल शाह द्वारा निर्देशित “नमस्ते लंदन” को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर  हिट साबित हुई थी। अक्षय-कैटरीना अभिनीत की सुपरहिट सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म की अगली कड़ी ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को पेश करने के लिए तैयार हैं।

विपुल अमृतलाल शाह की ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताज़ा कहानी है  जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित, फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत “नमस्ते इंग्लैंड” 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।


Share

Related posts

ભરૂચ ક્રાઈમ બ્રાંચે નવાગામ કરારવેલ ગામ ખાતેથી લાખોની કિંમતનાં ભારતીય બનાવટનાં વિદેશી દારૂ ભરેલ બે કાર સાથે ત્રણને ઝડપી પાડયાં.!!

ProudOfGujarat

ભરૂચ લોકસભા બેઠક પર ભરૂચના પનોતા પુત્ર અને સાંસદ અહેમદભાઈ પટેલ ઉમેદવાર તરીકે આવે તેવી સમગ્ર પંથકમાં તીવ્ર ઈચ્છા.લોકસભાના સભ્ય ન હોવા છતાં જે ભરૂચ સંસદીય મત વિસ્તારના વિકાસની ચિંતા કરે છે તેવા એહમદભાઈને ઉમેદવાર તરીકે ઇચ્છતા લોકો …

ProudOfGujarat

ભરૂચ તાલુકાનાં વાલિયા રૂપનગરનાં એસ.આર.પી. કેમ્પનાં 2 જવાનો કોરોનાને હરાવી સાજા થયા.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!