Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

“अंधाधुन” के निर्माता ने नए पोस्टर के जरिये फ़िल्म की रिलीज तारीख की घोषित!

Share

बीते दिन एक मजेदार वीडियो के साथ टाइटल का अनावरण करने के बाद, ‘अंधाधुन’ के निर्माताओं ने फिल्म के एक पोस्टर के साथ रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। 31 अगस्त को रिलीज होने वाली “अंधाधुन” में आयुष्मान खुराना और राधिका आपटे मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

बदलापुर के निर्देशक श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित अंधाधुन में आयुष्मान खुराना एक अंधे पियानोवादक की भूमिका में नज़र आएंगे और इसी से निर्माताओं को फ़िल्म का नाम अंधाधुन रखने का सुझाव आया।

Advertisement

फिल्म के नवीनतम पोस्टर में एक टूटा हुआ काला चश्मा और संगीत के ‘टुकड़े’ नीचे गिरते हुए नज़र आ रहे है।

आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर फ़िल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,”Viacom18 Motion Pictures presents the first look of #AndhaDhun. Produced by @Viacom18Movies & @MatchboxPix. In cinemas on 31st August, 2018. #Tabu @radhika_apte #SriramRaghavan @zeemusiccompany @AndhadhunFilm. ”

इससे पहले, अभिनेता ने दो इमोजी साझा करके जनता जनार्दन से  फिल्म के नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा था।

आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फ़िल्म “अंधाधुन” के साथ निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। वही, बदलापुर के बाद राधिका आप्टे दूसरी बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करते हुए नज़र आएंगी।


Share

Related posts

જિલ્લા લોક વિજ્ઞાન કેન્દ્ર ભરૂચ દ્વારા ઓનલાઇન શોર્ટ ફિલ્મ સ્પર્ધા યોજાઇ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ ના સોન તલાવડી વિસ્તાર માં પરિણીત મહિલાએ ગળે ફાંસો ખાઈ જીવન ટૂંકાવી નાખતા ભારે ખળભળાટ મચ્યો હતો…

ProudOfGujarat

RTE અંતર્ગત પ્રવેશ માટે અરજી કરવાની તારીખ જાહેર કરાઇ.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!