Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

गोल्ड” में रिक्रिएट किया गया १९४८ के ओलंपियाड का आइकोनिक स्टेडियम!

Share

अक्षय कुमार अभिनीत “गोल्ड” के निर्माता फ़िल्म में वास्तविकता बनाये रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। साल 1948 में भारत की पहली जीत पर आधारित इस फ़िल्म में हर सुनहेरे क्षण को बरकरार रखने की हर मुमकिन कोशिश की गई है। साल 1948 में जिस स्टेडियम में भारत ने अपनी जीत दर्ज की थी उस स्टेडियम को हूबहू इस फ़िल्म में दिखाया जाएगा। इस यादगार जीत को ऑडसेल स्टेडियम में फ़िल्माया गया है जिसे देख कर उस युग की यादें हर किसी की जहन में एक बार फिर तरोताज़ा हो जाएगी।

अक्षय कुमार अभिनीत “गोल्ड” 1948 में लंदन में हुए XIV ओलंपियाड के खेलों में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की पहली ओलंपिक पदक जीत की कहानी है। फिल्म की शैली को मद्देनजर रखते हुए, फिल्म इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है और अब बेसब्री से फ़िल्म के रिलीज होने का इंतेजार किया जा रहा है। फ़िल्म “गोल्ड” के माध्यम से अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है।

Advertisement

“गोल्ड” के साथ अक्षय कुमार के विपरीत अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है। अक्षय कुमार सहित कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल जैसे दमदार कलाकारों की टुकड़ी के साथ “गोल्ड” पॉवर पैक प्रदर्शन से लैस होगी। इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फ़िल्माया गया है, जिसके माध्यम से पूर्व-स्वतंत्र युग के आकर्षक पहलू से देश की जनता को रूबरू करवाया जाएगा।  एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित “गोल्ड” 15 अगस्त 2018 के दिन बड़े पर्दे पर दर्शकों से रूबरू होगी।


Share

Related posts

વૃક્ષોનું નિકંદન કાઢ્યા કરતા પ્રેમથી વૃક્ષારોપણ કર્યું હોત તો આટલી બધી ગરમી ન પડતી હોત.

ProudOfGujarat

ગોધરા ખાતે જિલ્લા કોંગ્રેસ સમિતીની કારોબારી બેઠકમાં વિપક્ષનેતા પરેશ ધાનાણી અને પ્રદેશ પ્રમૂખ અમિત ચાવડાની ખાસ ઉપસ્થિતી

ProudOfGujarat

ભરૂચ વકીલ મંડળની ચૂંટણીનું પરીણામ જાહેર, પ્રદ્યુમનસિંહ સિંધા 11મી વાર પ્રમુખ બન્યા

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!