Proud of Gujarat
GujaratFeaturedINDIA

उत्सुक सारा अली खान ने देखी केदारनाथ और सिम्बा, प्यार के लिए प्रशंसकों का किया शुक्रिया अदा!

Share

सारा अली खान इस समय दिसंबर में रिलीज हुई अपनी दोनों फिल्मों की सफ़लता का आनंद ले रही है। केदारनाथ और सिम्बा दोनों ही फिल्मों को प्रशंसकों से अपार प्रशंसा और स्नेह प्राप्त हो रहा है।

Advertisement

प्रशंसकों द्वारा मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित, सारा अली खान ने अपनी दोनों ही फिल्मों को नज़दीकी मल्टीप्लेक्स में देखने का फैसला किया। थिएटर में अभिनेत्री को वहाँ मौजूद दर्शकों से दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई, और सभी फ़िल्म में सारा के प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए नज़र आये।

लंबे समय में एक बेहतरीन डेब्यू के रूप में चिन्हित करते हुए, सारा अली खान को अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में अपने परिष्कृत अभिनय कौशल, दमदार डायलॉग डिलीवरी और अविश्वसनीय एक्सप्रेशन के लिए सराहना का पात्र बनी हुई है।

एक दशक में बॉलीवुड की सबसे होनहार डेब्यू कलाकार में से एक, सारा अली खान ने सिर्फ एक फिल्म में अपने शक्तिशाली प्रभाव के साथ दुनिया में हलचल पैदा कर दी है।

जबकि सही लॉन्च मिलना हर डेब्यू कलाकार का सपना होता है, तो वही सारा अली खान को एक ही महीने में अपनी दो फिल्मों को लॉन्च करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

अब, सारा अली खान की इस वर्ष की दूसरी फिल्म सिम्बा भी रिलीज़ हो चुकी है और उन्हें दर्शकों और समीक्षकों से ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा है। केदारनाथ के बाद, सारा अली खान की दूसरी रिलीज़ को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रहीहै


Share

Related posts

ભરૂચના ગોલવાડ મસ્જિદના ધાબા ઉપર અને શ્રવણ ચોકડી પાસે આતશબાજીને પગલે ખેતરમાં તણખા પડતા આગની બે ઘટનાઓ સામે આવી હતી.

ProudOfGujarat

ઉપરવાસમાં વરસાદના કારણે ડેમમાંથી પાણી છોડાતા ખેડા જિલ્લાની ૩ નદીઓ ગાંડીતૂર, બે ના મોત

ProudOfGujarat

પહેલગામના આંતકી હુમલા લઈને આમોદમા ભાજપે વિરોધ કર્યોં

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!