Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIA

नोटबुक के निर्माता पुलवमा में शहीद हुए सीआरपीएफ के परिवारों को करेंगे 22 लाख रुपये की मदद.

Share

14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले की निंदा में राष्ट्र आज एकजुट है। आतंकवाद का यह कृत्य हमारी पूरी सभ्यता और मूल्यों पर हमला है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

फिल्म ‘नोटबुक’ के निर्माता सलमान खान फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियोज ने शहीदों के परिवारों को 22 लाख रुपये की राशि मदद देने का फैसला किया है।

Advertisement

फिल्म ‘नोटबुक’ की सम्पूर्ण शूटिंग साल 2018 में अक्टूबर-नवंबर के महीनों में पूरी तरह से कश्मीर में की गई थी। हमारा पूरा दल मुख्य रूप से घाटी में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर के लोगों के प्रयासों के कारण सुरक्षित रूप से फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दे सका, जिन्होंने लगातार यह सुनिश्चित किया है कि सबसे चरम परिस्थितियों में भी इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। हम देश के लिए शाहिद हो चुके हमारे वीर जवानों को श्रंद्धांजलि अर्पित करते है और इस मुश्किल घड़ी में हम शहीदों के परिवारों के साथ खड़े है।

नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फ़िल्म है जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Share

Related posts

વડોદરા : પંડિત દીનદયાળ ઉપાધ્યાય ઓડીટોરીયમ ખાતે પ્રાકૃતિક ખેતી કોન્કલેવ કાર્યક્રમનુ જીવંત પ્રસારણ યોજાયું.

ProudOfGujarat

માંગરોળ તાલુકાની વિભાજિત થયેલી 10 ગ્રામ પંચાયતમાં વહીવટદારોની નિમણૂક કરાઈ.

ProudOfGujarat

અમરેલી : જાફરાબાદના કેરાળામાંથી ડિગ્રી વગર દવાખાનું ચલાવતો બોગસ તબીબ ઝડપાયો

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!