Proud of Gujarat
EntertainmentGujaratINDIA

अनन्या पांडे ने एक अवार्ड फंक्शन में ‘राइजिंग स्टार’ अवार्ड किया अपने नाम!

Share

युवा सेंसेशन अनन्या पांडे को एक अवार्ड फंक्शन में ‘राइजिंग स्टार’ अवार्ड से सम्मानित किया गया l अनन्या पांडे जिन्होंने हालही में अपना डेब्यू किया है, वह सभी सही कारणों से सुर्खियां का हिस्सा बनी हुई हैं। युवा सेंसेशन निस्संदेह दर्शकों की पसंदीदा है और हाल ही में आयोजित एक अवार्ड फंक्शन में यह फिर से साबित हो गया है जहाँ युवा अभिनेत्री को ‘राइजिंग स्टार’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस खास अवसर पर अभिनेत्री ब्लैक फ्रिल और शिम्मर शार्ट ड्रेस के साथ एंकल लेंथ बूट्स में बेहद खूबसूरत लग रही थी जहाँ सभी की नज़रे अनन्या पर ही टिकी हुई थी। अनन्या के करियर के शुरवात से ही उनका साथ देने वाले प्रशंसक बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और अभिनेत्री को सरहाते हुए सोशल मीडिया पर बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए शुभकामनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चित हस्तियों में से एक हैं और बॉलीवुड में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म से पहले ही वह फैंस के दिलों पर राज़ कर रही है। अपने करियर के शुरुवाती मोड़ पर अभिनेत्री ने ‘सो पॉजिटिव’ नाम से एक पहल शुरू की है, जो साइबर बुलिंग के खिलाफ आवाज़ उठाती है और अभिनेत्री ने अपनी इस पहल के साथ एक गहरी छाप छोड़ दी है।
आगामी फिल्मों की बात करें तो, अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ के रीमेक में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी, जबकि ईशान खट्टर के साथ उनकी फिल्म ‘काली पीली’ भी जल्द रिलीज के लिए तैयार है।

Advertisement

Share

Related posts

મહાત્મા ગાંધીજીની આત્મકથા ‘સત્યના પ્રયોગો’ને 100 વર્ષ થયાં

ProudOfGujarat

સુરત: ઉમરપાડા ખાતે સુરત ગ્રામ્ય પોલીસ અને પોલીસ સમન્વય સમિતિના સંયુકત ઉપક્રમે વૃક્ષારોપણ કાર્યક્રમ યોજાયો

ProudOfGujarat

કોરોના મહામારી વચ્ચે ભરૂચનાં વડદલા એ.પી.એમ.સી ખાતે શાકભાજીનું વેચાણ કરતાં વેપારીઓની પ્રશંસનીય કામગીરી, જેમાં સોશિયલ ડિસ્ટન્સ સહિતની બાબતોનું ગંભીરતા પૂર્વક પાલન કરવામાં આવી રહ્યું છે.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!