Proud of Gujarat
FeaturedGujaratINDIA

सिनेमा घर कैसे और कब खुलेंगे? जानिए यहाँ!

Share

मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमा केवल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है। वही, कोविड-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह लगाए गए लॉकडाउन के साथ कारोबार भी प्रभावित हुआ है। और अब अनलॉक 1.0 के साथ, अन्य व्यवसाय की तरह मल्टीप्लेक्स और सिंगल-स्क्रीन सिनेमा भी फिर से खुलने के लिए उत्साहित है। एक नए वीडियो में, इंडस्ट्री के शीर्ष फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात की हैं। मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन की चिंता के अलावा, नाहटा ने उस समय के बारे में भी बात की है जब दर्शक थिएटर में आ कर मनोरंजन का लुत्फ़ उठाना पसंद करेंगे। सवाल ये है कि- अगर सिनेमाघरों को जल्द ही फिर से खोलने की अनुमति दी जाती है, तो वे जनता को आकर्षित करने के लिए क्या दिखाएंगे? इसके कोई दो राय नहीं कि, मल्टीप्लेक्स सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों का ध्यान रखा जाएगा, हर शो के बाद उस प्रॉपर्टी को साफ किया जाएगा, स्वच्छता के उच्चतम स्तर को बनाए रखेंगे लेकिन सिनेमाघरों में आने वाले लोगों को वे क्या दिखाएंगे? वही दूसरी ओर, प्रोड्यूसर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी फिल्मों को सक्रिय रूप से डिजिटल खपत के साथ उच्च स्तर पर रिलीज़ कर रहे हैं। कुल मिलाकर, मनोरंजन उद्योग का व्यवसाय परिदृश्य बदल गया है और यही बात कोमल नाहटा अपने यूट्यूब चैनल पर जारी गयी एक नई वीडियो के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उनके ट्विटर हैंडल पर किए गए एक सर्वेक्षण में, उपयोगकर्ताओं से उनकी राय पूछते हुए कि वे सिनेमाघरों का दौरा कब शुरू करेंगे, कुल 6400 लोगों ने मतदान किया और परिणाम – 14% लोगों ने फिर से खुलने के 1 सप्ताह में कहा, 4% ने फिर से खुलने के पहले दो सप्ताह में कहा और 17% ने कहा कि फिर से खुलने के 1 महीने में जाएंगे, जबकि बाकी 66% ने ‘उपरोक्त में से कुछ नहीं’ का विकल्प चुना।

वीडियो लिंक: https://bit.ly/komal143

Advertisement

Share

Related posts

અંકલેશ્વર નેશનલ હાઇવે 48 ઉપર સહયોગ હોટલના કંમ્પાઉન્ડમાંથી વિદેશી દારૂ તેમજ બિયર ભરેલ આઈસર ટેમ્પો ઝડપાયો

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વર નેશનલ હાઇવે ઉપર મુલદ નજીક થી ભરૂચ ની ઝાબાજ લોકલ ક્રાઇમ બ્રાંચે વિદેશી દારૂ ભરેલ જથ્થા સાથે એક ટ્રક ને ઝડપી પાડી

ProudOfGujarat

બજાજ હાઉસિંગ ફાઈનાન્સ એની હોમ લોનની અવધિને વધારીને 40 વર્ષ કરે છે, જે ઇન્ડસ્ટ્રીમાં નિમ્નતમ ઈએમઆઈ પ્રસ્તાવિત કરે છે

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!