Proud of Gujarat
EntertainmentGujaratINDIA

कंटेंट क्वीन एकता कपूर ने बेंगलुरु में एक प्रतिष्ठित वार्ता में अपनी ज़िन्दगी से जुड़ी आकर्षक अंतर्दृष्टि की साझा!

Share

एकता कपूर को हाल ही में बैंगलोर में एक प्रमुख ई-कॉमर्स ब्रांड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने कर्मचारियों को रिस्क लेने से जुड़े विषय पर संबोधित किया था।

इस मंच पर एकता ने इंडस्ट्री में अपने अब तक के सफर के बारे में विस्तार से बात की और साथ ही अपने जीवन के बारे में जानकारी साझा करते हुए नज़र आई। यह कई कर्मचारियों के लिए टीवी, ओटीटी और फिल्मों की क्वीन के साथ बातचीत करने का एक सुन्हेरा मौका था। इस दौरान, एकता की ईमानदार और आकर्षक अंतर्दृष्टि सुन कर वहां मौजूद सभी कर्मचारियों के रौंगटे खड़े हो गए थे जो उनसे काफ़ी प्रभावित नज़र आ रहे थे।

Advertisement

एक ऐसी इंडस्ट्री में जगह बनाना जो अपने परिवर्तनशील और उतार-चढ़ाव के लिए जानी जाती है, एकता कपूर रिस्क लेने के विषय पर बात करने के लिए बिल्कुल सही शख्शियत है।

एक लीडिंग कंटेंट निर्माता के रूप में, एकता कपूर बॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक “बालाजी टेलीफिल्म्स” की कर्ताधर्ता हैं, और सालाना अरबों रुपये का सौदा करती हैं और मुनाफा कमाना बखूबी जानती हैं, साथ ही किसी भी तरह के व्यावसायिक नुकसान से निपटना भी जानती हैं।

एकता कपूर ने हाल ही में बालाजी प्रोडक्शन के 25 साल पूरे किए हैं और यह उनके लिए गर्व एवं जश्न का क्षण था क्योंकि ऑल्ट बालाजी जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स का एक डिवीजन है, उसके 20 मिलियन पेड सब्सक्राइबर हो गए है।

विभिन्न टीवी सीरियल, फिल्में और वेब शो की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, ऐसी कोई भी स्क्रीन नहीं है जो कंटेंट क्वीन से अछूती और बेपर्दा हो, यक़ीनन एकता कपूर ने स्क्रीन पर विविध प्रकार की शैली के साथ अपनी एक गहरी छाप छोड़ दी है!


Share

Related posts

પંચમહાલ : રેશનિંગની કુલ 476 દુકાનો પરથી પાત્રતા ધરાવતી 96.84 ટકા વસ્તીને વિનામૂલ્યે રાશનનું વિતરણ કરાયું.

ProudOfGujarat

પાલેજ નગરમાં પવન સાથે તોફાની વરસાદ ખાબકતા નવરાત્રીનો મંડપ ધરાશાયી

ProudOfGujarat

ગોધરા લો કોલેજ ખાતે નેશનલ વોટર્સ ડે દિવસની કરાઇ ઉજવણી.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!