Proud of Gujarat
Entertainment

मुझे लगता है कि सुनील दत्त की भूमिका निभाना मेरी किस्मत में था: परेश रावल

Share

मुझे लगता है कि सुनील दत्त की भूमिका निभाना मेरी किस्मत में था: परेश रावल

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और संजय दत्त के जीवन पर आधारित बायोपिक “संजू” में सुनील दत्त की भूमिका निभा रहे अनुभवी अभिनेता परेश रावल के अनुसार यह भूमिका निभाना उनकी किस्मत में था जिसका कारण बताते हुए उन्होंने अतीत से एक वाक्य साझा किया है।

Advertisement

अभिनेता परेश रावल आज अपना जन्मदिन मना रहे है और इस अवसर पर अभिनेता ने उनके और सुनील दत्त के बीच का एक अद्भुत रिश्ते बयान किया है। परेश रावल ने अतीत से एक वाक्य साझा किया है जब सुनील दत्त ने उनके जन्मदिन पर एक विशेष खत उन्हें भेंटस्वरूप दिया था।

अभिनेता ने लिखा,”सुनील दत्त और मेरे बीच में एक बहुत खास कनेक्शन है। 2005 में 25 मई के दिन मैं मुम्बई में दीवाने हुए पागल का पैचवर्क निपटा रहा था। जब में अमेरिका से लौटा तो घर पर फ़ोन करने के लिए मैं ललित गया और उस वक़्त मेरी पत्नी स्वरूप ने कहा कि आपके लिए दत्त साब का पत्र आया है, तो मैंने पूछा किसका? उन्होंने कहा दत्त साब, मैंने सोचा वह मुझे क्यों पत्र लिखेंगे। उसने कहा आपके जन्मदिन के लिए, मैंने कहा मेरे जन्मदिन 30 को है और वह 5 दिन पहले पत्र क्यों लिखेंगे। उसके बाद सीधे 2 जनवरी 2017 को, जब मैं संजू के नरेशन के लिए राजकुमार हिरानी के घर पर था, तब मुझे स्वरूप का फ़ोन आया और उन्होंने पूछा आपकी दराज में दत्त साब का जो पत्र है उसका क्या करना है, अद्भुत कनेक्शन! मैंने पूछा क्या वो पत्र अभी भी वही है? पहले जब आपको जन्मदिर पर पत्र मिलते थे तो कुछ वक्त के बाद आप उन्हें ख़ारिज कर देते थे, लेकिन तकरीबन 12 वर्षों तक यह पत्र मेरी दराज में था। इसे कनेक्शन कहते है। मुझे लगता है कि सुनील दत्त की भूमिका निभाना मेरी किस्मत में लिखा था।”

निर्देशक राजकुमार हिरानी पहले भी यह स्पष्ट कर चुके है कि संजू में संजय दत्त का अपने पिता सुनील दत्त के साथ साझा किए गए गहरे रिश्ते को बयां किया जाएगा।

हाल ही में फिल्म निर्माता ने पोस्टर के जरिये सुनील दत्त के रूप में परेश रावल का परिचय करवाया था और कहा कि संजू बाप-बेटे के रिश्ते की कहानी है।

‘संजू’ में संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा जो अभिनेता की अविश्वसनीय कहानी में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

ટાઈગર શ્રોફે પોતાની ‘ગેટ રેડી ટુ ૧૧મી’ પોસ્ટ – ‘બાગી ૪’ ટીઝર ૧૧ ઓગસ્ટના રોજ બપોરે ૧:૧૧ વાગ્યે રિલીઝ થવા જઈ રહ્યું છે – થી ઈન્ટરનેટ પર ધમાલ મચાવી દીધી.

ProudOfGujarat

આમોદ તાલુકામાં શ્રીકોઠી-રોંધ માર્ગ પર અકસ્માત: માત્રોજના રહેવાસીનું અકસ્માતમાં મોત,

ProudOfGujarat

‘કરુણા અને જવાબદારી આપણને માર્ગદર્શન આપે’: સુપ્રીમ કોર્ટના રખડતા કૂતરાના ચુકાદાનો વિરોધ કરી રહેલી સેલિબ્રિટીઓમાં ઈશા કોપ્પિકર જોડાયા

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!