Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

एकता कपूर तिरुपति के आशीर्वाद के साथ मनाएंगी अपना जन्मदिन!

Share

बर्थडे गर्ल एकता कपूर फिलहाल अपनी हालिया रिलीज वीरे दी वीडिंग की सफ़लता का लुत्फ़ उठा रही है।

एकता अपना जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाएंगी। फ़िल्म निर्माता एकता कपूर ने परंपरागत जश्न मनाने के बजाय अपने जन्मदिन पर तिरुपति जाने का विकल्प चुना है।

Advertisement

एकता कपूर के पास फिलहाल पार्टी करने के बहुत से कारण है क्योंकि उनकी हालिया रिलीज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और इसके अलावा, कल उनका जन्मदिन भी है, ऐसे में यह मौका दोहरे सेलिब्रेशन का है।

लेकिन पार्टी के साथ जश्न मनाने की बजाय, अनुभवी निर्माता हर साल की तरह इस साल भी तिरुपति के आशीर्वाद के साथ अपने नए साल की शुरुवात करेंगी।

वीरे दी वीडिंग की निर्माता ने ट्विटर पर लिखा,”कल कोई पार्टी नहीं होगी! हर बार की तरह आज मैं अकेले तिरुपति के लिए रवाना होउंगी और तिरुपति के साथ अपने जन्मदिन का आगमन करूंगी। कल सह परिवार डिनर के लिए आइये। मैं जन्मदिन पर चिंतनशील हो जाती हूँ।”

यह एक ज्ञात तथ्य है कि एकता कपूर भगवान में अप्रतिम विश्वास रखती है और हर शुभ अवसर से पहले उनका आशीर्वाद लेती है।

वीरे दी वेडिंग की रिलीज से पहले भी एकता कपूर ने फिल्म के अच्छे भविष्य के लिए अजमेर शरीफ का दौरा किया था और फ़िल्म की सफ़लता की दुआ मांगी थी।

निर्माता अपने अविश्वसनीय कंटेंट और कहानी के साथ रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए दर्शकों का रुझान अपनी तरफ बनाये हुए है।

एकता को टीआरपी रानी के रूप में पहचाना जाता है और जब से उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया है, तब से डेली सोप्स को एक पहचान मिल गयी है।

टीवी पर अपना दबदबा बनाने के बाद, एकता अब बड़े पर्दे पर कंटेंट से प्रेरित फिल्मो कर साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। एकता कपूर हर प्लेटफार्म पर अपने दर्शकों की नस-नस से वाकिफ़ है इसिलए तो वह विभिन्न शैली पर आधारित फ़िल्मो के साथ हमारा मनोरंजन कर रही है।

फ़िल्म निर्माता अपने दर्शकों से अच्छी तरह से वाकिफ़ है और उन्ही के टेस्ट के अनुसार कंटेंट बनाने में विश्वास रखती है। वीरे दी वेडिंग के साथ, एकता कपूर एक और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और फ़िल्म को देश की जनता द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


Share

Related posts

રાજપીપળા : ખેલ મહાકુંભ સંદર્ભે રજીસ્ટ્રેશન કર્ટેન રેઝર ઇવેન્ટનું કરાયેલું આયોજન.

ProudOfGujarat

કેનેડામાં રહેતા ભારતીય નાગરિકો અને વિદ્યાર્થીઓ માટે ભારતે જાહેર કરી એડવાઈઝરી

ProudOfGujarat

ભરૂચ : નારી વંદન ઉત્સવ અંતર્ગત “મહિલા ક્લ્યાણ દિવસની ઉજવણી” કરાઇ.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!