Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

“सीक्रेट सुपरस्टार” की अपार सफलता के लिए आमिर खान करेंगे एक पार्टी की मेजबानी !

Share



हाल फिलहाल “ठग्स ऑफ हिंदुस्तान” की शूटिंग में व्यस्त, आमिर खान अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर अपनी टीम के साथ “सीक्रेट सुपरस्टार” की सफलता का जश्न मनाएंगे।

अभिनेता की टीम कुछ समय से अपनी हालिया सुपरहिट फिल्म की सफलता के लिए एक सफल पार्टी की मांग कर रही थी।

Advertisement

3 इडियट्स, पी.के. और दंगल जैसी फिल्मों की बेमिसाल सफ़लता के बाद, आमिर की नवीनतम रिलीज सीक्रेट सुपरस्टार को भी दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

सीक्रेट सुपरस्टार ने न सिर्फ भारतीय दर्शकों के दिलों पर जीत हासिल की बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी काफी हद तक अपनी तरफ आकर्षित करने सक्ष्म रही।

फिल्म चीन में 745 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है, ऐसे में एक पार्टी तो बनती ही है।

सीक्रेट सुपरस्टार की विशाल सफलता का जश्न मनाने के लिए आमिर 21 सितंबर को फ़िल्म की पूरी टीम और क्रू के साथ एक शानदार पार्टी की तैयारी कर रहे है।


Share

Related posts

સુરેન્દ્રનગર : લીંબડીનાં ગીતાપાર્ક અને મોટાવાસ વાડી વિસ્તારમાં ચોરી થતાં ચકચાર.

ProudOfGujarat

માંગરોળ : જવાહર નવોદય વિદ્યાલય દ્વારા પરીક્ષા પે ચર્ચા કાર્યક્રમ નિહાળવા વિદ્યાર્થીઓ અને વાલીઓને અનુરોધ કરાયો.

ProudOfGujarat

વાલિયાની વટારીયા પાસે આવેલ ગણેશ સુગર ફેક્ટરીનો ગત વર્ષની સરખામણીમાં 1149 શેરડીનો ભાવ ઓછો જાહેર થતા ખેડૂતોમાં ભારે રોષ વ્યાપી ગયો છે

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!