Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

आतिफ असलम और यूलिया ने सलमान के “सेल्फिश” गाने में अपने सुर से लगाये चार चाँद!

Share

फ़िल्म के टीज़र और पहले गाने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, निर्देशक रेमो डिसूजा ने रेस 3 का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है।

पहली बार गीतकार बने सलमान खान ने इस गाने के बोल अपनी कलम से कागज़ पर उतारे है जबकि आतिफ असलम और यूलिया ने अपनी मधुर आवाज़ से “सेल्फिश” में चार चाँद लगाए है।

Advertisement

“सेल्फिश” के साथ आतिफ असलम इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे है, जो इससे पहले फ़िल्म की पिछली किश्तों के लिए ‘पहली नज़र’ और ‘बे इंतेहान’ के साथ दर्शको का मनोरंजन कर चुके है।

यूलिया वंतूर इस रोमांटिक गाने के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है।

सलमान खान संयोग से इस गाने के लिए गीतकार बन गए है। फ़िल्म की टीम को उनके विचार इस कदर पसंद आये कि उसे गाने का रूप दे दिया गया।

यह गाना आपको फ़िल्म में आने वाले ट्विस्ट के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगा क्योंकि इस गीत में जैकलीन फ़िल्म के दोनो हीरो के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रही है। “सेल्फिश” यक़ीनन दर्शको को फ़िल्म में आने वाले ट्विस्ट के लिए उत्साहित कर देगा।.

Share

Related posts

પંચમહાલ : કાલોલમાં મહારાણા પ્રતાપ યુવા સંગઠન દ્વારા પ્રતિજ્ઞા મુક્તિ દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી.

ProudOfGujarat

અંકલેશ્વરમા પતંગ ની દોરી થી બાઇક સવાર ધવાયો….

ProudOfGujarat

ભરૂચ : પાંજરાપોળ ખાતે થયેલ પશુઓના મોત મામલે માલધારી સમાજના લોકોએ કરી વળતરની માંગ.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!