Proud of Gujarat
EntertainmentGujaratINDIA

सनी सिंह की “उजड़ा चमन” ने रिलीज के पहले दिन अन्य दिवाली रिलीज़ की तुलना में की सबसे अधिक कमाई!

Share

सनी सिंह की नवीनतम फिल्म ‘उजड़ा चमन’ ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है और फिल्म को आलोचनात्मक प्रशंसा मिल रही है, विशेष रूप से फिल्म में सनी के किरदार चमन को बेहद सरहाया जा रहा है। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन के साथ एक शानदार शुरुआत दर्ज की है।
सनी सिंह की फिल्म दीवाली के दौरान रिलीज़ हुई अन्य दो फिल्मों की तुलना में अधिक कमाई करने में सफ़ल रही है। उजड़ा चमन के साथ मेड इन चाइना और सांड की आंखे ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है जो बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 1 करोड़ और 90 लाख की ही कमाई कर पाए है। फ़िल्म उजड़ा चमन ने अपनी रिलीज के पहले दिन दोगुना से अधिक का बिज़नेस किया है और प्रशंसकों द्वारा फ़िल्म के मुख्य किरदार सनी सिंह को काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
सनी सिंह की यह फिल्म समाज में पुरुषों के गंजेपन से संबंधित मुद्दे और इससे निपटने के बारे में है। युवा अभिनेता ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रजेंस के साथ फिल्म की जिम्मेदारी का पूरा भार अपने कंधों पर उठा लिया है जिसे वह निभाने में शतप्रतिशत सफ़ल साबित हुए हैं। सनी ने अपनी पिछली फिल्मों में अपने किरदारों के माध्यम से जनता के साथ प्रतिध्वनित किया था और इस बार भी, अभिनेता ने अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन के साथ सभी को आकर्षित कर लिया है।
जबकि, इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है और हम आने वाले हफ्तों में फ़िल्म को सफलता का आसमान छूता देखने के लिए उत्साहित हैं! और हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शक निश्चित रूप से चमन के किरदार से जुड़ा महसूस करेंगे।
चमन के रूप में सनी सिंह निश्चित रूप से अपने सुपरहिट परफॉर्मेंस के साथ आपका खूब मनोरंजन करेंगे!

Advertisement

Share

Related posts

અમદાવાદ ખાતેથી એસ.આર.પી.માં ફરજ બજાવતા બે જવાનો વાલિયા ખાતે રૂપનગરમાં આવતા મેડિકલ ચેકઅપ કરાવતા પોઝિટિવ રિપોર્ટ આવતા તેઓને જયાબેન મોદી હોસ્પિટલમાં ખસેડવામાં આવ્યાં.

ProudOfGujarat

છોટાઉદેપુર નાયબ પોલીસ અધિક્ષકની ટીમ દ્વારા બોલેરો ગાડીમાં લઇ જવાતો કિં.રૂ.૨,૬૫,૦૨૦/- નાં ભારતીય બનાવટનાં વિદેશી દારૂ સાથે એક ઇસમને પકડી પાડવામાં આવ્યો.

ProudOfGujarat

શું રેશનકાર્ડ ધરાવતા અને ન ધરાવતા દરેકને પ્રધાનમંત્રી ગરીબ કલ્યાણ અન્ન યોજનાનો લાભ મળશે ? જાણો.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!