Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

रितिक रोशन ने आईआईटी-जेईई में आनंद कुमार के “सुपर 30” छात्रों को उनकी उपलब्धि पर दी बधाई!

Share

 

रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म “सुपर 30″ में भारतीय गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, और ऐसे में आनंद कुमार की उपलब्धि पर रितिक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

Advertisement

आनंद कुमार के सुपर -30 कोचिंग संस्थान के तीस छात्रों में से छब्बीस छात्र बहेतरीन अंक के साथ आईआईटी-जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाब रहे।

सकारात्मक परिणामों से खुश, स्क्रीन पर आंनद कुमार की भूमिका निभा रहे रितिक रोशन ने गणितज्ञ और सभी छात्रों को बधाई देते हुए एक संदेश पोस्ट किया है।

रितिक ने आनंद कुमार की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,”Congratulations to all of you. Anand Sir you have done it again. Making the world better one student at a time. #Super30 @teacheranand”.

जब से आनंद कुमार की भूमिका में रितिक रोशन का लुक इंटरनेट पर वायरल हुआ है, हर कोई पलके बिछा कर “सुपर 30” का इंतेजार कर रहा है।

रितिक रोशन अपने किरदार को पूरी तरह से न्याय देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है, जिसका सबूत हाल ही में लीक हुई ऑन सेट तस्वीरे खुदबखुद बयान कर रही है।

बनारस के मोहक घाट से ले कर खूबसूरत सांभर तक, रितिक अपने “सुपर 30” शूट लाइफ से झलक प्रशंसकों के साथ साझा करते आये है।

अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 में रितिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। अभिनेता पहली बार उत्तर भारतीय (बिहारी) की भूमिका निभा रहे है और प्रशंसक रितिक को असामान्य चरित्र को देखने के लिए उत्साहित हैं।

रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित “सुपर 30” विकास बहल द्वारा निर्देशित है। ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 23 नवंबर, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Share

Related posts

વડોદરા : સ્થાનિક સ્વરાજ્યની ચૂંટણી સંદર્ભે કરજણ ખાતે નિરીક્ષકો આવી પહોંચ્યા હતા.

ProudOfGujarat

ગુજરાતી જનતા ના આવી ગયા અચ્છે દિન😍😍પેટ્રોલ અને ડીઝલ ના ભાવ માં ઘટાડો સહિત સરકાર ના આ રહ્યા મહત્વના નિર્ણયો….

ProudOfGujarat

ગરૂડેશ્વર અકતેશ્વરનો સરપંચ અને પ્રા.શાળાનો મુ.શિક્ષક ગ્રામ પ્રેરક પાસેથી 17 હજારની લાંચ લેતા ઝડપાયા.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!