Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

मिस्टर बीन की मौत की खबर झूठी है, फर्जी पोस्ट से वायरस का लिंक!

Share

कई दिन पहले सोशल मीडिया पर ‘मिस्टर बीन’ यानी रोवन एटकिंसन के निधन की खबर वायरल हो रही थी| इस पोस्ट से कई लोग झांसे में भी आ गए| हम आप को बता  दें कि ये झूठ है| पोस्ट में ये कहा जा रहा था कि लॉस एंजेलिस में एक कार एक्सिडेंट में उनकी मौत हो गई| इस खबर को फेसबुक और ट्विटर में शेयर भी किया था|
17 जुलाई से ये पोस्ट वायरल हो रही थी और अब जाके इसका खुलासा हुआ है की सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहै क्यों फैली थी| मिस्टर बीन के मौत की खबर ऐसा पहली बार नहीं फैली है। इससे पहले साल 2016 में खबर आई थी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। साल 2017 में फॉक्स न्यूज के नाम से मिस्टर बीन की मौत की ब्रेकिंग न्यूज़ भी चलाई थी| इसका लिंक एक स्कैम वेबसाइट से जुड़ा था जो किसी के भी कंप्यूटर में वायरस डाल सकता था. उस वक्त स्टंट के दौरान मिस्टर बीन की मौत की खबर की अफवाह थी|
अगर आप भी इस तरह की कोई खबर देखें तो उस पर क्लिक न करें. क्योंकि वह आपको एक एरर पेज तक ले जाएंगे. इसके बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा ‘आपका कंप्यूटर लॉक हो चुका है और इस नंबर पर कॉल कर मदद लें.’
इस नंबर पर कॉल करने पर आपको कंप्यूटर रिपेयर करने के नाम पर और दूसरी बातों में उलझाकर क्रेडिट और डेबिट कार्ड डिटेल्स निकलवाई जा सकती हैं| इसलिए इस तरह के और किसी भी दूसरी तरह के फर्जी लिंक्स पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें|

Share

Related posts

વડોદરા નજીક સુખલીપુરા ગામે રહેણાંક વિસ્તારમાંથી 12 ફૂટના મગરનું કરાયું રેસ્ક્યુ

ProudOfGujarat

મહેમદાવાદ પાલિકા દ્વારા પાણી એક ટાઇમ આવશે તેવો મેસેજ વાયરલ થતાં પાલિકામાં મહિલાઓએ હલ્લાબોલ કર્યા

ProudOfGujarat

ભરૂચ-અંકલેશ્વર માર્ગ બન્યો બિસ્માર, કમર તોડ રસ્તા ના કારણે વાહન ચાલકો ને પડતી મુશ્કેલીઓ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!