Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

कारवां के निर्देशक आकर्ष खुराना ने कहा इरफ़ान खान बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है!

Share

कारवां के निर्देशक आकर्ष खुराना भले ही इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त है लेकिन उन्हें इरफान खान की बेहद याद आ रही है।

फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले भी आकर्ष खुराना फ़िल्म के मुख्य अभिनेता इरफ़ान खान को निर्देशित करने की बात को ले कर नर्वस थे क्योंकि इरफ़ान अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए प्रसिद्ध है।

Advertisement

निर्देशक इरफ़ान से काफ़ी प्रभावित थे और अभिनेता के साथ शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित थे।

इरफ़ान के साथ अपने कामकाजी अनुभव के बारे में बात करते हुए, आकर्ष खुराना ने कहा,”इरफ़ान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक है। मैं पहले कुछ दिनों के लिए भयभीत था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि वह बहुत ही सुलभ और सामान्य है। जिस तरह से चीज़े चल रही थी वह उससे खुश थे और सबसे महत्वपूर्ण, इरफ़ान और क्रू के सदस्य एक साथ अच्छी तरह से घुलमिल गए।”

आकर्ष ने आगे बताया,”इरफान के बारे में मुझे सबसे ज्यादा पसंद है कि उनके पास एक प्रोसेस होता है और वह बहुत सारा होमवर्क करते है, लेकिन इरफ़ान कभी भी इस चीज़ को रुकावट नहीं बनने देते। वह सामान्य और चंचल है और जैसे ही कैमरा रोल होता हैं तो वह भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ, एक संपूर्ण नए व्यक्तित्व में बदल जाते है। फ़िल्म की शूटिंग करते वक़्त हमें बेहद मज़ा आया और और अब जब वह अपने इलाज के लिए दूर है ऐसे में हम सभी उन्हें बेहद याद कर रहे हैं।”

इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर अभिनीत फ़िल्म “कारवां” का ट्रेलर कल रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह फ़िल्म तीन ऐसे अनजान लोगों के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी जिनकी अनजाने में एक दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ़ रखते है लेकिन इनका नसीब, ज़िन्दगी की इस विचित्र यात्रा में तीनो को एक साथ ला कर खड़ा कर देता है।

यह एक रोड़ ट्रिप पर आधारित है जिसमें कुछ क्रेज़ी एडवेंचर घटित होते है जहाँ कुछ सीमाएं लांघी जाती है तो कुछ रिश्ते फर्जी निकलते है, कुछ अनुभव साझा किए जाते हैं और सीक्रेट का पिटारा खोला जाता हैं।

बैंगलोर से ऊटी, ऊटी से कुमाराकोम और आखिर में कोच्चि तक एक रोमांचक यात्रा का जन्म होता है जिसमें तीन संभावित सह-यात्रियों के बीच एक असहज गठबंधन देखने मिलता है।

इरफान खान अभिनीत यह फ़िल्म रोनी स्क्रूवाला के क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी और ईशका फिल्म्स द्वारा निर्मित है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित “कारवां” इस साल 3 अगस्त को रिलीज होगी।


Share

Related posts

ભરૂચ : ને.હા.48 પર નબીપુર નજીક ટ્રક પલટી જતા અક્સ્માત સર્જાયો.

ProudOfGujarat

સરદાર પટેલ હોસ્પિટલ એન્ડ હાર્ટ ઇન્સ્ટિટ્યૂટ, અંકલેશ્વરની ઓ.પી.ડી. સેવાનો ભરૂચ શહેરમાં તા.૨૩મી ઓક્ટોબર ૨૦૧૮થી શુભારંભ.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : આઇસર ટેમ્પોમાં ચોર ખાનું બનાવી શરાબનો જથ્થો ભરી લઇ જતો ઈસમ પોલીસના હાથે ઝડપાયો.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!