Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

बिशन सिंह बेदी, मदन लाल, संदीप सिंह और अन्य प्रसिद्ध हस्तियां “सूरमा” की विशेष स्क्रीनिंग में हुई शरीक!

Share

अभिनेता अंगद बेदी ने बीती शाम अपने करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों के लिए “सूरमा” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।

विशेष तौर पर आयोजित इस स्क्रीनिंग में स्पोर्ट्स बिरादरी और करीबी परिवार से प्रमुख सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। स्क्रीनिंग में अंगद बेदी के पिता और अनुभवी क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी और अन्य परिवार के साथ-साथ किंवदंती क्रिकेट खिलाड़ी मदन ला. ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।

Advertisement

संदीप सिंह भी अपने भाई के साथ इस स्क्रीनिंग में मौजूद थे। संदीप सिंह के जीवन से जुड़ी असली घटनाओं पर आधारित इस फ़िल्म को देख कर हर कोई भावुक हो गया था।

सकारात्मक शब्द और आलोचकों से मिल रही प्रशंसा के साथ, “सूरमा” अपनी रिलीज के पहले सप्ताह 21.21 करोड़ रुपये की कमाई करने में सक्ष्म रही।

“सूरमा” एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक सत्य कहानी है, जिसने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद अपनी चमत्कारी वापसी से सुर्खियां का ध्यान अपना आकर्षित कर, अपनी दमदार वापसी से हर किसी को हैरान कर दिया था।

शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे है।

“सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। शाद अली द्वारा निर्देशित 13 जुलाई, 2018 को रिलीज हुई “सूरमा” सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।


Share

Related posts

દંડના વિરોધમાં જડબેસલાક લખતર બંધ

ProudOfGujarat

પંચમહાલ જિલ્લા સમાજ સુરક્ષા અને બાળ સુરક્ષા વિભાગની અસરકારક કામગીરી

ProudOfGujarat

ભરૂચ સામલોદ ગામના યુવકની હત્યાના આરોપીઓના ત્રણ દિવસના રિમાન્ડ મંજૂર થયા.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!