Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

सलमान खान ने एक वीडियो के जरिये फैंस को “रेस 3” की खूबसूरत लोकेशन से करवाया रूबरू !

Share

दिन की शुरुवात में सलमान खान ने थाई भाषा मे अपने फैंस का अभिवादन किया था और अब अभिनेता ने एक और वीडियो शेयर की है जिसमे सलमान खान दर्शकों को “रेस 3″ के सेट से वाकिफ़ करवाते हुए नज़र आ रहे है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस वीडियो में अभिनेता अपनी फिल्म के खूबसूरत लोकेशन को एक्स्प्लोर करते हुए नज़र आये।

Advertisement

बॉलीवुड के भाईजान ने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा,” From the location. #Race3″.

हाल ही में बैंकॉक रवाना हुए सलमान खान, पट्टाया के समुद्र किनारे सिज़्ज़लिंग डांस नंबर की शूटिंग में व्यस्त है। निर्देशक रेमो डिसूजा इस 20 दिन के शेड्यूल के दौरान गाने को कोरियोग्राफ करेंगे, जिसमें एक्शन सीन भी शामिल है।

घोषणा के बाद से ही, फ़िल्म ने हर किस का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर लिया है। रेस फ्रैंचाइज़ी की यह तीसरी किस्त अपने पावर-पैक एक्शन, दमदार स्टारकास्ट और एक मनोरंजक कहानी के साथ दर्शको का मनोरंजन करेगी।

फ़िल्म “रेस 3” सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Share

Related posts

ગણેશ ચતુર્થી મહોત્સવ દરમિયાન ભરૂચમાં શ્રેષ્ઠ પંડાલોને અપાશે લાખોનું ઈનામ: અલગ અલગ થીમ આધારે પંડાલ તૈયાર કરવાના રહેશે

ProudOfGujarat

ગોધરા રેડક્રોસ સર્કલ પાસે નાકાબંધી દરમિયાન એક સ્કોડા રેપિડ ગાડીમાંથી એલ.સી.બી પોલીસે દારૂનો જથ્થો ઝડપી પાડયો.

ProudOfGujarat

ગોધરા પાલિકા સંચાલિત શાકમાર્કેટ શરૂ કરવાની લોકમાંગ.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!