Proud of Gujarat
Entertainment

30 मई 2018 को रिलीज होगा ‘संजू’ का ट्रेलर!

Share

30 मई 2018 को रिलीज होगा ‘संजू’ का ट्रेलर!

वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक “संजू” का ट्रेलर 30 मई 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement

निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर द्वारा चित्रित अभिनेता संजय दत्त के जीवन को दर्शाया जाएगा।

इस बायोपिक में संजय दत्त के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा और हाल ही रिलीज हुई फ़िल्म के टीज़र ने पहले से ही दर्शकों को फ़िल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है।

‘संजू’ में संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया जाएगा जो अभिनेता की अविश्वसनीय कहानी में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

टीज़र में संजय दत्त के जीवन के उपयुक्त चित्रण के लिए अत्यधिक सराहना प्राप्त हो रही है। इतना ही नहीं, फ़िल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े हर पहलू को बखूबी से निभाने के लिए रणबीर कपूर पर प्रशंसा की बौछार की जा रही है।

निर्देशक ने फिल्म से कई पोस्टर जारी किए है, जो बायोपिक से रणबीर कपूर के विभिन्न रूपों पर आधारित थे। संजय दत्त से हूबहू मिलती पर्सनालिटी के कारण, सभी पोस्टर को दर्शकों और आलोचकों से समान प्रशंसा प्राप्त हुई है।

राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है। वही विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

અનુષ્કા તથા વિરાટ કોહલીને ફરીથી લગ્ન કરવા પડશે ???

ProudOfGujarat

करिश्मा कपूर “मेंटलहूड” में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बटोर रही है खूब वाहवाही!

ProudOfGujarat

કાવેરી કપૂરે PCOS, યુરેનિયમ પોઈઝનિંગ અને તેની પ્રેરણાવિશે ખુલાસો કર્યોદાયી ઉપચાર યાત્રા 

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!