Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

दिलजीत दोसांझ ने सूरमा के क्रू सदस्यों के साथ लिया इफ्तारी का आनंद!

Share

बीती शाम अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुंबई में थे और वहाँ फ़िल्म की शूटिंग करते हुए दिलजीत ने सूरमा के क्रू सदस्यों के साथ मिलकर इफ्तारी का लुत्फ उठाया।

Advertisement

दिलजीत इस सप्ताहांत मुंबई के उपनगरीय स्टूडियो में सूरमा के लिए प्रोमोशनल वीडियो की शूटिंग कर रहे थे तभी उनसे पूछा गया कि क्या वो क्रू के साथ इफ्तारी पार्टी में शामिल होना चाहेंगे।

अभिनेता बिना किसी विचार के क्रू की खुशी में शामिल हो गए और दिल खोलकर उनके साथ बातचीत का लुत्फ़ उठाया। वह चालक दल के साथ बैठकर उनके साथ समय बिताते हुए काफ़ी खुश थे।

जब दिलजीत दोसांझ ने इफ्तार पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला लिया तो सेट पर एक सामान्य दिन उत्सव में तब्दील हो गया।

दिलजीत दोसांझ लीजेंड हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित बायोपिक में दिखाई देंगे।

संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है। संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है और इसके साथ ही संदीप ने भारीतय हॉकी में कई ऐसे सुनहेरे पल दिए है जिन्हें भूल पाना मुमकिन नही है।

संदीप की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि उनके जीवन पर एक बॉलीवुड बॉयोपीक बनाई जा रही है जिसमे अभिनेता / गायक दिलजीत दोसंघ द्वारा संदीप के किरदार में नज़र आएंगे।

संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें “फ्लिकर सिंह” के नाम से जाना जाता है।

जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर की कहानी “सूरमा” के रूप में जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शको से रूबरू होगी। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

“सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Share

Related posts

ગૌવંશ ની કતલ કરનાર શખ્સની ધરપકડ

ProudOfGujarat

પાનમપાટીયા ટોલનાકાના પ્લાઝા મેનેજરને શિવસેના દ્રારા માંગણીઓને લઈ આવેદનપત્ર.

ProudOfGujarat

સુરતના વિવિધ વિસ્તારોમાંથી બાઈક ચોરી કરી સ્પેરપાર્ટ વાગરા ખાતે વેચાણ કરતા ત્રણ શખ્સોને ઝડપી પાડતી એલસીબી પોલીસ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!