Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

हॉकी को राष्ट्र खेल घोषित करने पर दिलजीत और शाद ने बयान की अपनी राय!

Share

अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्देशक शाद अली अपनी आगामी बायोपिक “सूरमा” के साथ किंवदंती हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की कहानी पेश करने के लिए तैयार है और ऐसे में दिलजीत और शाद ने हॉकी के प्रति अपने विचार साझा किए है।

लोकप्रिय धारणा के विपरीत, हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है। हालांकि, हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

Advertisement

मंत्री ने यह अनुरोध इसलिए किया है क्योंकि नवंबर के महीने में ओडिशा पुरुषों के लिए हॉकी विश्वकप 2018 की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

नवीन पटनायक के विचारों के साथ सहमति दिखाते हुए, शाद अली और दिलजीत दोसांझ ने हॉकी को राष्ट्र खेल घोषित करने पर अपने विचार साझा किये है।

जब शाद अली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, – “हालांकि हम में से कई लोग मानते हैं कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है। यह निश्चित रूप से आने वाले पीढ़ी को प्रेरित करेगा और सभी हॉकी हीरो के रिकॉर्ड स्वयं अपनी जुबानी बयान करते है। मुझे निश्चित रूप से यह महसूस होता है कि इसे राष्ट्रीय खेल घोषित कर देना चाहिए।”

एक्टर और गायक दिलजीत दोसांझ ने कहा,“धनराज पिल्लै, रानी रामपाल, संदीप सिंह आदि जैसे खिलाड़ियों ने अपने खेल से हमारे देश को गर्वित किया है और इसिलए मेरा मानना है कि हॉकी को उसका क्रेडिट देना चाहिए और इसे भारत के राष्ट्रीय खेल के रूप में स्वीकारा जाना चाहिए।”

फ़िल्म का ट्रेलर एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक सत्य कहानी है, जिसने दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के बाद अपनी चमत्कारी वापसी से सुर्खियां का ध्यान अपना आकर्षित कर के अपनी दमदार वापसी से हर किसी को हैरान कर दिया था।

यह एक कम ज्ञात तथ्य है कि संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें “फ्लिकर सिंह” के नाम से जाना जाता है।

संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए मजबूर कर दिया।

शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

“सूरमा” सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। संदीप सिंह के जीवन पर आधारित “सूरमा” 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Share

Related posts

લીંબડી સિવિલ હોસ્પીટલ ખાતે નિરામય ગુજરાત કાર્યક્રમ અંર્તગત આરોગ્ય તપાસણી કેમ્પ યોજાયો.

ProudOfGujarat

વડોદરા એક માત્ર શહેર કે જયાં રસ્તા પર આડા નહિ પણ ઉભા સ્પીડ બ્રેકર છે..!

ProudOfGujarat

નર્મદા જિલ્લાનાં ડેડીયાપાડા ખરીદ – વેચાણ સંઘની રસાકસી ભરેલ ચૂંટણીમાં કોંગ્રેસ પ્રેરિત પેનલનો ભવ્ય વિજય.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!