Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

शाहरुख खान कुछ इस तरह कर रहे है एसिड पीड़ित महिलाओं की मदद

Share

कई वर्षों से शाहरुख खान की मीर फाउंडेशन एसिड पीड़ितों की मदद कर रही है और अब एक फ्री प्लास्टिक सर्जरी शिविर आयोजित करने के लिए तैयार है, जिसमें अतीजीवन फाउंडेशन और न्यू होप अस्पताल के साथ मिलकर विशेष आंखों की सर्जरी चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन चेन्नई में 13 जुलाई को 9.30 बजे किया गया था और 15 तारीख़ से सर्जरी शुरू हो गयी। मीर फाउंडेशन विशेष रूप से एसिड हमले की पीड़ितों के लिए काम कर रहे हैं। अतीजीवन फाउंडेशन, मीर के साथ अपनी साझेदारी में अभी तक 44 एसिड हमले की शिकार पीड़ितों की सर्जरी करवा चुके है।
वेंकी मैसूर, मीर फाउंडेशन के डायरेक्टर ने कहा, “मीर फाउंडेशन में हम हमेशा एसिड हमले के शिकार लोगों को मदद प्रदान करने का प्रयास करते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमारी यात्रा के माध्यम से, हमने उन महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश की है जो अपने जीवन में दर्दनाक हादसे से गुज़र चुकी है। मानसिक आघात के अलावा, पीड़ित दर्दनाक शारीरिक कष्ट का भी सामना करते है और अक्सर इसका इलाज करवाने में असमर्थ रहती है। मीर के माध्यम से, हम पीड़ितों की आर्थिक परेशानी दूर करते है और उन्हें एक बेहतर और खुश जीवन जीने की सुविधा देना का प्रयास करते है। हमारी हर पहल के साथ, हम अधिक संख्या में महिलाओं की मदद करने की ओर अपने कदम बढ़ा रहे है। अतीजीवन फाउंडेशन और न्यू होप अस्पताल के सहयोग से हमारे अगले शिविर में हम दुनिया भर में एसिड हमले के शिकार लोगों को बेस्ट क़्वालिटी ट्रीटमेंट देने के लिए तैयार है।”

Share

Related posts

માંગરોળ : ઝંખવાવના મામા ફળિયામાં દીપડા એ ચાર બકરીનો શિકાર કરતાં પશુપાલકો ચિંતિત

ProudOfGujarat

ભરૂચમાં મકાન માલિકો સામે પોલીસ કાર્યવાહી, જો તમે મકાન ભાડે આપ્યું છે કોઈને તો આટલુ જરૂર ધ્યાન રાખજો બાકી ગયા પોલીસ સ્ટેશને સમજો

ProudOfGujarat

પાલેજ ઇખર વચ્ચે માંકણ ગામ પાસે એક્ટિવા અને મોટર બાઈક વચ્ચે સર્જાયેલા અકસ્માતમાં એક યુવકનું કરુણ મોત નિપજયું.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!