Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

महेश बाबू और रजनीकांत का देहरादून कनेक्शन!

Share

अपनी पिछली फिल्म “भारत एएन नेनु” के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, सुपरस्टार महेश बाबू अब अपनी 25वीं फिल्म के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

उत्तराखंड में शूटिंग को अंजाम देने के बाद, महेश बाबू ने अब देरहादुन में फ़िल्म का अगला शेड्युल पूरा कर लिया है। सुपरस्टार महेश बाबू के लिए यह फ़िल्म बेहद ख़ास है क्योंकि यह उनके कैरियर की 25वीं फ़िल्म है और ये ही वजह है उनके प्रशंसक बेसब्री से इस फ़िल्म पर अपनी नज़रें गड़ाये हुए है।

Advertisement

सुपरस्टार महेश बाबू की फ़िल्म के लिए देहरादून में एक विशाल सेट स्थापित किया गया है जहाँ पहले 30 दिनों के लंबे शेड्यूल के दौरान महेश ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को अंजाम दिया l

वही सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करने लिए देहरादून पहुंचे |
देहरादून का यह शेड्युल महेश बाबू और रजनीकांत दोनो के लिए ही बेहद ख़ास रहा है जहाँ एक तरफ़ महेश बाबू ने अपनी 25वीं फ़िल्म की शूटिंग इस शहर में की है वही रजनीकांत भी इसी शहर में अपनी फिल्म के लिए एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग को अंजाम दे रहे है।

सुपरस्टार महेश बाबू का पिछली रिलीज “भारत एएन नेनु” बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

20 अप्रैल को रिलीज हुई “भारत एएन नेनु” को सभी वर्गों द्वारा खूब पसंद किया गया था। विभिन्न देशों में नए रिकॉर्ड स्थापित करने से ले कर चेन्नई में धूम मचाने तक, यह फ़िल्म साल की सुपरहिट साबित हुई है।

“भारत एएन नेनु” बॉक्स ऑफिस पर सभी नॉन-बाहुबली रिकॉर्ड तोड़ कर सफ़लता के झंडे गाड़ने में कामयाब साबित हुई थी।


Share

Related posts

ભરૂચ: શુક્લતીર્થ ગ્રામ પંચાયતમાં ૧૦૨ વર્ષમાં ઓબીસી અનામત સીટ ન ફાળવાતા ગ્રામજનોમાં ભભૂકતો રોષ

ProudOfGujarat

ભરૂચ નગરપાલિકા વિસ્તારમાં વીજ પુરવઠો બંધ : કામ અર્થે આવેલા લોકો અટવાયા.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : ભાડભુત બેરેક યોજનામાં કોન્ટ્રાક્ટર દ્વારા રેતી ચોરીનું કૌભાંડ ઝડપાયું.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!