Proud of Gujarat
GujaratEntertainmentFeaturedINDIA

टीवी धारावाहिक की ये अभिनेत्री करेंगी सुभाष घई की ‘ऐतराज़’ की रीमेक से बॉलीवुड डेब्यू

Share

‘मेरी दुर्गा’ धारावाहिक के बारे में तोह आप लोगों ने सुना ही होगा. उसमें नज़र आईं थी केट शर्मा. ‘मेरी दुर्गा’ में वो निगेटिव रोले  में नज़र आ चुकी है और इन दिनों एंड टीवी के सीरयल ‘परमअवतार श्री कृष्णा’ में कंस की पत्नी – अस्ति का किरदार निभा रही हैं.
केट अभी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. काफी दिनों से खबरे थी कि निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म ‘ऐतराज’ (2004) का सीकवल बनने जा रहा है.  इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थे और सुभाष घई  इस मूवी के निर्माता थे.
सुभाष घई को इस फिल्म के रीमेक के लिए एक फ्रेश फेस की तलाश थी और सूत्रों की माने तो सुभाष घई की तलाश पूरी हो चुकी है. केट शर्मा उनकी अगली फिल्म में अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी.
हाल ही में  में सुभाष घई ने केट के बर्थ डे पर अपने घर पार्टी रखी. केट की इस बर्थ डे पार्टी में कई टीवी स्टार्स भी शामिल हुए और पार्टी में डांस म्यूजिक और खूब धमाल हुआ.
2014 में सुभाष घई ने मिश्टी को अपने  फिल्म ‘कांची’ में लॉन्च किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी. सुभाष घई और केट की बॉन्डिंग से ये साफ़ जाहिर है कि सुभाष घई की अगली फिल्म में इस अभिनेत्री  की एंट्री हो चुकी है.

Share

Related posts

લીંબડી એલ.આઈ.સી ઓફિસ ખાતે કોંગ્રેસે ધરણા યોજી વિરોધ કર્યો.

ProudOfGujarat

નડિયાદ : કપડવંજ ઝુલેલાલ મંદિરના ગાદીપતિ બ્રહ્મલીન થયા.

ProudOfGujarat

GST વિભાગે રાજકોટમાં 1500 કરોડના બોગસ બિલિંગ કૌભાંડનો પર્દાફાશ કર્યો

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!