Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIA

ज़ी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहे है सुपरस्टार सुदीप और सुनील शेट्टी अभिनीत एक्शन ड्रामा फिल्म “पहलवान”.

Share

ज़ी स्टूडियोज फिल्म पहलवान को गैर-दक्षिण भारतीय बाजारों में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम इन 5 भाषाओं में फिल्म को प्रदर्शित करेंगे। गैर-दक्षिण भारतीय बाजारों में एक कन्नड़ फिल्म के लिए व्यापक रिलीज होगी।

ज़ी स्टूडियो ने आरआरआर मोशन पिक्चर्स के साथ कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी द्वारा अभिनीत आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा पहलवान प्रस्तुत करने के लिए हाथ मिलाया है, अभिनेता सुनील शेट्टी इस फिल्म से कन्नड़ फिल्मों में अपनी शुरुआत कर रहे है।

Advertisement

सुपर-स्टाइल एक्शन के साथ एक देसी परिवार का मनोरंजन, कॉमेडी और हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म के लिए सुदीप और एस कृष्णा यह सुपरहिट अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी फिर एक बार ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दूसरी बार एक साथ आये है । एस कृष्णा द्वारा निर्देशित, बहुत महत्वाकांक्षी एक्शन ड्रामा फिल्म पहलवान की सार्वभौमिक कहानी है, जो गर्व, प्यार और अपने खेल के लिए लड़ता है. फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह, आकांक्षा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे ।

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप ने साझा किया, “एक अच्छा सहयोग हमेशा एक इनाम जैसे होता है। जब ज़ी स्टूडियो के नाम से आता है, तो यह सिर्फ एक सहयोग नहीं है, यह एक ताकत भी है। इस टीम के चारों ओर हाथ है जो दिखयाई नहीं पड़ते पर वो अपना काम करते है ,’ धन्यवाद, ज़ी स्टूडियोज, इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होने के लिए। ”

अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा , “यह बहुत अच्छी खबर है! बेशक, हिंदी में भी पहलवान के लिए एक बड़ी रिलीज सुनिश्चित करता है। ज़ी स्टूडियो सबसे बड़ा निर्माता है और साथ ही बड़ा डिस्ट्रीब्यूटर भी है। फिल्म को लेकर उत्साहित हु क्यूंकि एक शानदार रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म ५ भाषों में है और , मुझे लगता है कि भारत भर में बड़ी यानि 2500+ स्क्रीन हैं, जो एक बहुत बड़ी रिलीज़ है। ”

निर्देशक एस कृष्णा ने कहा , “पहलवान के पास एक सार्वभौमिक विषय है जो सभी के साथ जुड़ेगा। यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है जो सबके दिल को छू लेगा । मुझे खुशी है कि ज़ी स्टूडियो को यह फिल्म पसंद आई और वे इसे पूरे उत्तर भारत में रिलीज़ कर रहे है । ”

स्टूडियो नेपाल और भूटान में भी फिल्म रिलीज करेगा। मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।


Share

Related posts

ભરૂચ : વિજયાદશમી નિમિત્તે જિલ્લા પોલીસ હેડ ક્વાર્ટર ખાતે શસ્ત્ર પૂજન

ProudOfGujarat

ગરૂડેશ્વર તાલુકાનાં ગોરા ગામના સમગ્ર વિસ્તારને COVID-19 કન્ટેન્ટમેન્ટ એરિયા તરીકે જાહેર કરતું જિલ્લા મેજીસ્ટ્રેટશ્રીએ પ્રસિદ્ધ કરેલું જાહેરનામુ.

ProudOfGujarat

ઓલપાડ તાલુકાનાં ’13 રન એન્ડ રાઇડર ગૃપ’ નાં સભ્યો કોરોના મહામારી સામે બાથ ભીડવા સંકલ્પબદ્ધ…

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!