Proud of Gujarat
FeaturedGujaratINDIA

इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, इरा त्रिवेदी के साथ एक वर्चुअल योगा-ए-थॉन के लिए हो जाइए तैयार!

Share

इरा त्रिवेदी जो एक विपुल लेखक, योग आचार्य और ईरा योग वेलनेस की संस्थापक है, वह आप सभी को 21 जून, 2020 के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक वर्चुअल योगा-ए-थॉन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रही हैं। योगा-ए-थॉन इस वर्ष के विषय “योगा एट होम और योगा विद फैमिली” को दिमाग में रख कर डिज़ाइन किया गया है, जो न केवल लोगों को घर में रहने और भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा बल्कि उनके परिवारों को भी इस सेलिब्रेशन में शामिल करेगा। इरा और उनकी टीम इरा योगा वेलनेस में लोगों को मजबूत बनाने और योग सिखाने के प्रति संकल्पित है, जिसकी जड़ें भारतीय शास्त्रीय परंपराओं में समाहित हैं। वे दृढ़ता से मानते हैं कि आज की अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में, सकारात्मक बने रहना अत्यावश्यक है, जहाँ हमें अतीत को बाहर छोड़ते हुए, अपने भविष्य को अंदर खींचने की ज़रूरत हैं। वर्चुअल योग फेस्टिवल, योगा-ए-थॉन एक ऐसी पहल है जो व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ाने पर केंद्रित है। यह पूरा दिन एक समग्र अनुभव प्रदान करेगा जहां प्रतिभागियों को ईरा योग वेलनेस में शिक्षकों की एक अद्भुत टीम से विभिन्न तरह के योग के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में इंटरैक्टिव सेशन भी शामिल किया गया है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा। डॉ सीजित श्रीधर, प्राकृत शक्ति के मुख्य व्यवसायी, और प्राना की संस्थापक डिंपल जांगडा जैसे प्रतिष्ठित वक्ता आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व और उपयोग को हाईलाइट करेंगे। इरा योगा वेलनेस की संस्थापक इरा त्रिवेदी ने इस नई पहल के बारे में बात करते हुए कहा, ”योगा-ए-थॉन हमारा प्रयास है कि हम मानसिक और शारीरिक थेरेपी के उद्देश्य से आकर्षक और शांत योग सेशन में लोगों को आकर्षित कर सकें। हमारा वर्चुअल योगा फेस्टिवल (हाल ही में लॉकडाउन में आयोजित) एक बड़ा हिट साबित हुआ था और हम कई लोगों से जुड़ने में सक्षम हुए थे। मैं खुद प्रतिभागियों के साथ शिक्षण और बातचीत करने और यहां तक ​​कि हमारे सेशन में शामिल होने वाले शिक्षकों से सीखने के लिए उत्सुक हूं। ” यह कार्यक्रम 21 जून 2020 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, सुबह 7 बजे से देर शाम तक चलेगा जिसमें घरों से योगा करने के कांसेप्ट को फिर से परिभाषित किया जाएगा।

Advertisement

Share

Related posts

રાષ્ટ્રીય ઈએમટી દિવસ નિમિત્તે પંચમહાલની ‘108 ઈમરજન્સી સેવા’ નાં ઈએમટી કર્મચારીઓનું સન્માન કરાયુ.

ProudOfGujarat

ભરૂચના નિકોરા ગામે બેટ ઉપર ફસાયેલા પશુઓ માટે ઘાસચારાનો અભાવ, ત્રીજા દિવસે પણ પશુપાલકો પશુઓને લઈને બેટ પર યથાવત

ProudOfGujarat

ઓલ ગુજરાત ફેડરેશન ઓફ ટેક્સ કન્સલ્ટન્ટ્સમાં પ્રમુખપદનો વિવાદ:માર્ચમાં સિનિયર વીપીના નિધન બાદ રોટેશન મુદ્દે સીએ-એડવોકેટો સામસામે

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!