Proud of Gujarat
Entertainment

इस वर्ष भूषण कुमार की टी-सीरीज ने प्रमुख नामांकन किये अपने नाम!

Share

इस वर्ष भूषण कुमार की टी-सीरीज ने प्रमुख नामांकन किये अपने नाम!

भूषण कुमार की अध्यक्षता में बना प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ इस साल आईआईएफए में प्रमुख पुरस्कार नामांकन का नेतृत्व कर रहा है।

Advertisement

पिछले साल हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलू जैसी स्लीपर हिट फ़िल्मो के साथ श्रोताओं का मनोरंजन के बाद, टी-सीरीज़ इस वर्ष लगभग हर विभाग में प्रमुख नामांकन के साथ छाई हुई है।

जबकि हिंदी मीडियम ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, लीडिंग भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) और सहायक भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकन अपने नाम किया था। वही तुम्हारी सुलू ने सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सहायक भूमिका महिला) में सर्वश्रेष्ठ कलाकार, सर्वश्रेष्ठ कहानी के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नामांकन प्राप्त में कामयाब रही थी।

2017 में हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलू जैसी सफल फिल्मों के साथ एक बेहतरीन वर्ष का स्वाद चखने के बाद, 2018 में आई भूषण कुमार की ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘रेड’ ने भारतीय बाजारों पर राज़ किया, वही हिंदी मीडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूती बनाये रखने में कारगार साबित हुई।

हालांकि, 2017 को बॉलीवुड के सबसे बुरे साल में से एक माना गया है, लेकिन इस बुरे समय मे भी, टी-सीरीज ने हिंदी मीडियम और तुम्हारी सुलू जैसी शानदार फ़िल्मो के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के झंडे गाड़ दिए थे।

भूषण कुमार की टी-सीरीज समाज के विभिन्न स्तरों पर अपील करने वाली दमदार कंटेंट की फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते आई है।

आने वाले समय मे भूषण कुमार कई रोचक परियोजनाओं के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे और यही वजह है कि भूषण कुमार का टी सीरीज सफल प्रोडक्शन हाउस में से एक है।


Share

Related posts

मिल्खा सिंह और सुनील गावस्कर ने की फ़िल्म “मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर” की प्रशंसा!

ProudOfGujarat

કલર યલો અને ભાનુશાલી સ્ટુડિયો લિમિટેડ. તેમની પહેલી સહયોગી ફિલ્મ, ‘તુ યા મૈં’ ને નષ્ટ કરો.

ProudOfGujarat

बॉलीवुड में एंट्री से पहले पेट्रोल पंप में काम करती थी ये एक्ट्रेस…

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!