Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

“रेस 3” के बैंकाक शेड्युल के आखिरी दिन भावुक हुई जैकलिन फर्नांडीज़!

Share

(दिव्या सोलंकी)

बैंकाक के वर्जिन जंगलों में रेस 3 के दूसरे शेड्युल की शूटिंग कर रही अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नान्डिस शूट के आखिरी दिन काफ़ी भावुक हो गयी।

Advertisement

दूसरे शेड्युल की समाप्ति के दौरान अभिनेत्री अपनी भावनाओं को रोकने में असमर्थ रही और सोशल मीडिया पर रेस 3 के सेट से निर्देशक रेमो डिसूजा का एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,”मुझे रोना आ रहा है। मैं पैकअप नही करना चाहती।”

शूट के आखिरी दिन एक झलक देते हुए जैकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,”@Kamera002 the magician is setting my last shot”

हाल ही में, अभिनेत्री ने मुम्बई में फ़िल्म के पहले शेड्युल के दौरान गीत “अल्ला दुहाई है” को शूट किया था जिसमे फ़िल्म की सम्पूर्ण स्टारकास्ट शामिल थी, जिसके बाद जैकी ने बैंकाक का रुख किया और वहाँ फ़िल्म के लिए कई एक्शन सीन की शूटिंग की।

जैकलिन फर्नांडीज़ के पॉल डांस से प्रभावित फ़िल्म के निर्माता “रेस 3” में भी पॉल डांस शामिल करेंगे जिसके लिए हर कोई खासा उत्साहित है।

सिर्फ इतना ही नही, फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को स्केचिंग पर भी हाथ आजमाते हुए देखा गया।

फ़िल्म “किक” की सफ़लता के बाद, रेमो डिसूजा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Share

Related posts

નર્મદા નદી પર નવ નિર્માણ પામેલ નર્મદા મૈયા બ્રિજ ચર્ચામાં : ભરૂચ યુથ કોંગ્રેસ સમિતિ દ્વારા વહેલી તકે લોકાર્પણ કરવા સરકારને આપી ચીમકી.

ProudOfGujarat

ભરૂચ જીલ્લા પોલીસ દ્વારા નાગરિકોની સુવિધાઓમાં વધુ એક મોરપીંછનો ઉમેરો કરાયો.

ProudOfGujarat

ઝઘડિયા તાલુકામાં મારામારીની બે ઘટનામાં બે ઈસમો વિરુધ્ધ પોલીસમાં ફરિયાદ

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!