Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी फ़िल्म “लवरात्री”!

Share

(दिव्या सोलंकी)

आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन अभिनीत लवरात्री 5 अक्टूबर, 2018 के दिन रिलीज होने के लिए तैयार है।

फ़िल्म के निर्माता सलमान खान सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज़ में ‘लवरात्री’ की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए नज़र आये। सलमान ने जनता को आज के दिन से रिलीज की तारीख़ तक 224 दिनों की गिनती करने के लिए कहा है।

Advertisement

ट्विटर पर घोषणा करते हुए सलमान ने लिखा,”लवरात्री आज से 224 दिन बाद रिलीज होगी…. बताओ क्या डेट है रिलीज की।”

गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक ड्रामे की प्रेम कहानी का आगाज़ नवरात्रि के शुभ अवसर से शुरू होता है।

“लवरात्री” के साथ आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन बॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू कर रहे है।

हाल ही में रिलीज हुआ फ़िल्म के पोस्टर में आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन अपने हाथों में डांडिया थामे हुए नज़र आये। फ़िल्म के इस पोस्टर को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया है।

“लवरात्री” नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। वह मुंबई से बाहर रहते है और भावनगर में पैदा हुए है।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित “लवरात्री” में आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है।


Share

Related posts

નર્મદા જિલ્લાના દરેક ગામોને ગ્રામ પંચાયતનો દરજ્જો આપવા બાબતે આમુ સંગઠને મુખ્યમંત્રીને ઉદ્દેશીને કલેકટરને આવેદન આપ્યું.

ProudOfGujarat

ઝઘડીયાનાં પેરોલ પર છુટયા બાદ નાસતા ફરતા બે પાકા કામના કેદી ઝડપાયા.

ProudOfGujarat

સુરતમાં રૂ.૧૩૯ કરોડના ખર્ચે ૮૭.૫૦ હેક્ટર જગ્યામાં બનશે નવો બાયોડાયવર્સિટી પાર્ક.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!