Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

सलमान और जैकलिन के साथ झूमने के लिए हो जाइए तैयार 

Share

अभिनेता सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज ने 2014 में आई अपनी फिल्म किक के प्रसिद्ध गीत “जुम्मे की रात” के साथ हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया था और अब सुनने में आ रहा है कि ईद पर रिलीज हो रही फिल्म “रेस 3” के साथ एक बार फिर सलमान और जैकलिन जनता को अपनी धुन पर नचाने के लिए तैयार है।

इसमे कोई दो राहे नही कि, सलमान की जानदार एनर्जी और जैकलीन के शानदार डांस मूव एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज है। लेकिन फिल्म प्रोडक्शन यूनिट के करीबी सूत्रों के मुताबिक, सलमान फिल्म में अपने गाने को उतना ही स्पेशल बनाना चाहते है जितना “जुम्मे की रात” था।
इसके साथ ही, फ़िल्म में सलमान और जैकलिन पर दो गाने फिल्माए जाएंगे, जिनमे से एक कि शूटिंग पूरी हो चुकी है।
सूत्रों की माने तो,”जैकलीन के साथ फिल्माए जाने वाले रेस 3 के गानों पर सलमान विशेष ध्यान दे रहे है। एक एंटरटेनर होने के नाते, सलमान ने हमेशा प्रत्येक फिल्म के साथ चार्टबस्टर दिए हैं, ये चार्टबस्टर  गानो का ट्रैक रिकॉर्ड जैकलिन के पास भी है। इसिलए सलमान ऐसा ही जादू एक बार फिर से बिखेरने के लिए उत्सुक है और अभिनेता ने फ़िल्म के निर्माताओं को भी यह सूचित कर दिया है जो इस बात से सहमत है कि पर्दे पर सलमान और जैकलीन की हॉट जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।”
फ़िल्म की कास्ट ने हाल ही में बैंगकॉक के वर्जिन जंगलों में फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खत्म की है। सूत्रों के अनुसार,”सलमान और जैकलीन के पहले गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और ऐसे में एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल खुश करने के लिए, वह अपने दूसरे गाने को ओर भी ज़्यादा मनोरंजक बनाने की कोशिश में जुटे है।”
Advertisement

Share

Related posts

ભરૂચ નગરપાલિકાનાં કોરોના વોરિયર્સ એવા તમામ વર્ગનાં કર્મચારીઓનાં કોરોના વીમા પોલિસી લેવા બાબતે ચીફ ઓફિસરને આવેદનપત્ર આપી રજૂઆત કરાઇ.

ProudOfGujarat

માંગરોળ : વાંકલ ગામે ધર્મ જાગરણ સમન્વય દ્વારા ગણેશજીની મૂર્તિનું વિતરણ કરાયું.

ProudOfGujarat

મામલતદાર દ્વારા સંતોષજનક જવાબ ન મળતા ઝઘડીયા ભાજપા મહામંત્રીની ઉપવાસની ચીમકી ઉપવાસ પર બેસવાની વાત સોશિયલ મિડીયા પર ફરતી થતાં ચકચાર.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!