Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

टाइगर श्रॉफ ने मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए बच्चों को किया प्रेरित!

Share

अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने युवा बच्चों को मार्शल आर्ट्स और जिमनास्टिक्स सीखने के लिए प्रेरित किया है, नवीनतम सबूत एक युवा लड़की है जिसने अभिनेता को अपनी जिमनास्टिक्स की ट्रॉफी समर्पित की है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के बेहतरीन डांस और एक्शन को बच्चों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। अभिनेता की इसी खूबी की वजह से उन्हें बच्चो के चैनल का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

Advertisement

“बागी 2″ के अभिनेता के प्रशंसकों की सूची में हर वर्ग के लोग शामिल है। अभिनेता विशेष रूप से बच्चों के बीच बहुत मशहूर है और समय-समय पर टाइगर ने अपने युवा प्रशंसकों के प्रति स्नेह का प्रदर्शन किया है।

हाल ही अपने स्कूल में जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विजयी प्राप्त करने वाली छोटी बच्ची एंजेल ने एक वीडियो साझा कर बताया कि उसे टाइगर श्रॉफ के स्टंट काफी पसंद है।

बच्ची ने वीडियो में अपने जीत वाले मूव दिखाते हुए टाइगर से कहा,”मैंने आपके कारण जिमनास्टिक्स शुरू किया था और पहले पायदान पर आई हूँ। मैं अपनी यह ट्रॉफी आपको समर्पित करती हूँ।”

एक और लड़की वेदिका ने ट्वीट कर के बताया कि उसका भाई, जो सिर्फ सात साल का है, उसने टाइगर को देखने के बाद कराटे क्लास शुरू की थी और उसने चौथा स्थान हासिल किया हैं।

मार्शल आर्ट्स के लिए पुरस्कार जीतने वाले अंकित शर्मा ने भी अपनी प्रेरणा के लिए बागी के अभिनेता का श्रेय दिया है।

आज के दौर में जहाँ बच्चे टीवी सेट और प्ले स्टेशन से चिपके रहते है, वहाँ टाइगर ने बच्चों को बाहर निकल कर कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया है जिसकी गवाही बच्चों की यह उपलब्धि बयां कर रही है।


Share

Related posts

ભરૂચ એ.પી.એમ.સી માં ભર વરસાદે આગનું તાંડવ કુલ ૧૦ જેટલી દુકાનોમાં અગમ્ય કારણોસર આગ પ્રસરી,આગ લાગવાનું કારણ અંક બંધ

ProudOfGujarat

દહેજ ખાતે ગુમશુદા યુવક નું મૃત અવસ્થામાં તળાવમાં મળી આવ્યા બાદ પોલીસે હાથ ધરેલ તપાસ દરમ્યાન એક આરોપી ની અટકાયત કરવામાં આવી હતી.

ProudOfGujarat

ભરૂચ શહેરના પ્રવેશ દ્વારે લગાવેલ એંગલમાં ડમ્પર ઘુસી જતાં એંગલ તુટી ડમ્પરમાં ફસાઇ જતાં ચક્કાજામ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!