Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 4 की टोली में शामिल हुए बॉबी देओल!

Share

साजिद नडियाडवाला द्वारा की गई हाउसफुल फ्रैंचाइज की चौथी किस्त  की घोषणा के बाद , अब सुनने में आ रहा है कि उस फिल्म में बॉबी देओल नज़र आएंगे।
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ, अब बॉबी भी इस लोकप्रिय कॉमेडी का हिस्सा होंगे।

जबकि एक निर्माता के रूप में साजिद की पहली फिल्म धर्मेंद्र के साथ थी और उन्होंने सनी देओल के साथ काम किया है, यह पहली बार होगा जब साजिद नडियाडवाला बॉबी देओल के साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

पिछले तीन भाग की सफ़लता के बाद, अब निर्माता चौथे भाग को एक स्तर ऊपर ले जाने के लिए उत्सुक है और उन्हें लगा कि बॉबी देओल इस भूमिका के लिए परफ़ेक्ट विकल्प है।

” हाउसफुल 4″ की रिलीज के साथ अगले साल की दीवाली ओर भी ज़्यादा रंगीन होगी।

पहली दो किश्तों का निर्देशन कर चुके साजिद खान द्वारा निर्देशित फ़िल्म की यह श्रृंखला पुनर्जन्म की थीम के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी।

बॉबी देओल वर्तमान में सलमान खान के साथ रेस 3 में भी काम कर रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर के तहत बनी ” हाउसफुल  4″ 2019 की दीवाली में रिलीज होगी।


Share

Related posts

જંબુસર : અણખી ગામે ગણેશ વિસર્જનમાં ન આવવા દેવા અંગે એક સમાજના લોકોએ અન્ય સમાજના પરિવાર પર જીવલેણ હુમલો કર્યો.

ProudOfGujarat

દહેજ : વાગરાના ધારાસભ્યએ રહિયાદ ખાતે ગ્રામજનોને વોટર પ્યુરીફાયર આપ્યા તેમજ સડથલા ખાતે નવનિર્મિત ગ્રામ પંચાયતનું લોકાર્પણ કર્યું.

ProudOfGujarat

1 જૂલાઈથી સિંગલ યુઝ પ્લાસ્ટિકના પ્રતિબંધને 1 વર્ષ સુધી ટાળી દેવાની માંગ, નાના વેપારીઓએ સરકારને કરી રજૂઆત.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!