Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

टाइगर श्रॉफ का परफेक्ट हेलीकॉप्टर शॉट!

Share

फ़िल्म “बागी 2” में टाइगर श्रॉफ कई दमदार एक्शन सीन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे, जिसे अभिनेता ने काफी सरलता से निभाया है।

लेकिन फ़िल्म के एक्शन सीन को शूट करना उतना आसान नही था जितना यह नज़र आ रहा है।

Advertisement

हेलीकॉप्टर इन सीक्वेंस का प्रमुख हिस्सा था  जिसे थाईलैंड के क्राबी द्वीप के जंगलों में फ़िल्माया गया है।

एक महत्त्वपूर्ण सीन के दौरान, दो हेलीकॉप्टर को एक दूसरे के बहुत करीब उड़ना था और इस सीन को फ़िल्माने के लिए ध्यान से योजना बनाने की आवश्यकता थी क्योंकि ऐसे सीन में रिस्क फैक्टर बहुत ज़्यादा हाई होता है।

टाइगर श्रॉफ ने इस स्टंट को पूरी बारीकी से निभाने के लिए कई दिनों तक कड़ा अभ्यास किया और इसमे कोई दो राय नही कि अभिनेता की यह कोशिश भी रंग लाई।

इसके अलावा, निर्माताओं को शूटिंग की अनुमति लेने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ा।

एक्शन-पैक ट्रेलर में रोनी उर्फ़ टाइगर श्रॉफ, रिया नामक एक छोटी लड़की को ढूंढते हुए नज़र आ रहे है। मुख्य भूमिका निभा रही दिशा पटानी फ़िल्म में रोनी की प्रेमिका नेहा के किरदार में नज़र आएगी।

फ़िल्म बागी 2 में मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित “बागी 2” को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।


Share

Related posts

ભરૂચ નગરપાલિકામાં પ્રાથમિક સુવિધાઓ મુદ્દે પ્રમુખની કેબીન સામે ધરણાં

ProudOfGujarat

નાંદોદના પાટણા ગામે ગટર લાઈનનું ખોદકામ કરતા પાણીની પાઇપ લાઈનો તૂટી જતા પાણીનો કકળાટ

ProudOfGujarat

ભરૂચ : પાર્ક કરેલ વાહનોમાંથી બેટરી ઉઠાંતરી કરતા ત્રણ ઈસમોની પોલીસે કરી ધરપકડ, હજારોનો મુદ્દામાલ જપ્ત.

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!