Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIA

नोटबुक ने आईएमडीबी की सबसे प्रत्याशित फिल्मों की सूची में बनाई जगह!

Share

इस शुक्रवार रिलीज होने वाली सलमान खान फिल्म्स की नोटबुक अभी से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लिए जबरदस्त उत्साह को देखते हुए, आईएमडीबी ने नोटबुक को सबसे प्रत्याशित फिल्म घोषित किया है।

बॉलीवुड में दो नए चेहरों का परिचय देते हुए, नोटबुक के साथ ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे है। नवोदित कलाकारों की फ्रेश केमिस्ट्री फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही वाहवाही बटोर रही है जिसने दर्शकों को फ़िल्म के प्रति प्रत्याशित कर दिया है।

Advertisement

सलमान खान फिल्म्स ने दर्शकों की जिज्ञासा से वाकिफ़ करवाते हुए आईएमडीबी सूची के परिणाम को सोशल मीडिया पर साझा किये है।

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गयी, नोटबुक नेशनल अवार्ड विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित है और इसे सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के साथ जहीर इकबाल और प्रनूतन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे है।

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित “नोटबुक” दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Share

Related posts

અંકલેશ્વર- પાનોલી જી.આઈ.ડી.સી.માં આવેલ પાણીની કેનાલમાં મળી અજાણ્યા વ્યક્તિની લાશ….

ProudOfGujarat

વડોદરાની મધ્યસ્થ જેલમાં કેદી પાસેથી મોબાઇલ મળ્યો

ProudOfGujarat

ભરૂચ જિલ્લાના વાગરાના દેરોલ ગામ નજીક રીક્ષા અને ટેમ્પો વચ્ચે ધડાકાભેર અકસ્માત સર્જાતા રીક્ષામાં સવાર એક વ્યક્તિનું મોત તેમજ 2 વ્યક્તિને ઇજાઓ પહોંચી હતી…..

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!