Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

दीपिका पादुकोण को अपने ऑन स्क्रीन ‘बाबा’ अमिताभ बच्चन से मिला एक ‘इनाम’!

Share

जहाँ एक तरफ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सभी तिमाहियों से प्रशंसा प्राप्त हो रही है, वही फ़िल्म पीकू के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज़ मे दीपिका को शुभेच्छा दी। फ़िल्म पद्मावत में दीपिका के प्रदर्शन की सराहना करने के लिए बिग बी ने एक हस्तलिखित पत्र के जरिये अभिनेत्री के शानदार अभिनय की तारीफ की है।

इस पत्र को “इनाम” समझते हुए, दीपिका ने इस प्यार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

Advertisement

दीपिका की प्रशंसा कर रहे अमिताभ बच्चन ने हाल ही में दीपिका अभिनीत इस महाकाय फिल्म पद्मावत का दीदार किया था, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने दीपिका को एक हस्तलिखित पत्र लिखा जिसमें  बिग बी ने बताया कि फिल्म में उनका दमदार अभिनय उन्हें किस कदर पसंद आया है और वह काफी खुश है।

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर उनका धन्यवाद करते हुए लिखा,”there are awards…there are rewards…& then there is THIS!Thank You Baba @amitabhbachchan”

2015 में आई फ़िल्म पीकू में पिता की भूमिका निभा चुके अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका असल ज़िंदगी मे एक विशेष बंधन साझा करती है।

फ़िल्म की रिलीज के बाद, आलोचको से मिल रही प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस के शानदार कलेक्शन के साथ पद्मावत अभिनेत्री सफलता के रथ पर सवार है।

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली “पद्मावत” दीपिका की 7 वीं फिल्म हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर विशाल कलेक्शन अपने नाम करने वाली वह बॉलीवुड की एकलौती अभिनेत्री बन गई है।


Share

Related posts

સુરતનાં વરાછામાં અમદાવાદના વેપારીના અપહરણ મામલે કુલ 6 આરોપીની ધરપકડ, એક ફરાર

ProudOfGujarat

નર્મદાનાં ગરુડેશ્વર તાલુકાનાં જેતપુર પી.એચ.સી.ના CHO અશોક ચાવડાનો કોરોના પોઝિટિવ આવતાં લોકોમાં ભારે ચિંતા.

ProudOfGujarat

હમારા રાહુલઃ રાહુલ બજાજને અંજલિ

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!