Proud of Gujarat
EntertainmentFeaturedGujaratINDIAUncategorized

दीपिका पादुकोण का पद्मावत लुक वीडिंग सीजन में हुआ हिट!

Share

( दिव्या सोलंकी )
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फ़िल्म पद्मावत में अपने सौंदर्य से हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया था और उनके पद्मावत लुक ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा भी बटोरी थी।
अब सुनने में आ रहा है कि वेडिंग सीजन के मौके पर दीपिका का पद्मावत लुक काफी डिमांड में है और होने वाली दुल्हनिया अपनी शादी के दिन ठीक उसी तरह का लुक अपनाना चाहती है।
फैशन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों की माने तो,”दीपिका के पद्मावत लुक की तरह हूबहू तैयार होने के लिए काफ़ी डिमांड आ रही है। दुल्हनों के बीच रानी हार के साथ पारंपरिक गोटा पट्टी की ड्रेस की डिमांड देखने मिल रही है, उसके अलावा चाँदबाली, मांग टिका, नथनी और हाथों की उंगलियों को कवर करते हुए हाथ फूल की भी फरमाइशें आ रही है। माथे पर बिंदी लगाना भी दीपिका के इसी लुक से प्रेरित है।”
बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी प्रत्येक उपस्थिति के साथ ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती है, चाहे वो उनके ऑन स्क्रीन किरदार की बात हो या फिर किसी इवेंट में उनकी उपस्थिति, दीपिका का स्टाइल हर बार सुर्खियों में बना रहता है।
चाहे वो ओम शांति ओम से शांति की बात हो या फिर कॉकटेल से वेरोनिका, या ये जवानी है दीवानी की नैना या फिर प्यारी पीकू की, दीपिका के हर किरदार को दर्शकों द्वारा खूब सरहाया गया और पसंद किया गया है।
दीपिका की हालिया रिलीज पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। दीपिका ने न केवल पद्मावती के रूप में अपनी एक मजबूत छवि पेश की है बल्कि उनके ऑनस्क्रीन लुक ने भी देश की महिलाओं को मोहित कर लिया है।

Share

Related posts

ભરૂચ જીલ્લામાં છેલ્લા બે દિવસથી વાતાવરણમાં પલટો આવ્યો છે વાદળછાયા વાતાવરણ બાદ આજરોજ મેઘરાજાએ ધમાકેદાર એન્ટ્રી કરી.

ProudOfGujarat

ભરૂચ : તંત્ર નહિ સ્મશાન સાબિતી આપે છે, કોવિડ પ્રોટોકોલથી મૃતદેહ આવવાનો સિલસિલો યથાવત, અત્યાર સુધીનો આંકડો ૬૦૦ ને પાર..!!

ProudOfGujarat

રાજપીપળા કરજણ નદી કિનારે આવેલો રામગઢ અને રાજપીપળાને જોડતો હમણાં જ નવો બનાવેલો પુલ વચ્ચેથી બેસી પડયો !

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!