Proud of Gujarat
FeaturedEntertainmentGujaratINDIAUncategorized

ऋतिक रोशन के फैंस ने उनके लिए एक मस्ट वाच वीडियो के जरिये मनाया सुपरस्टार का जन्मदिन !

Share

अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे है और ऐसे में उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर एक विशेष वीडियो साझा कर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

ऋतिक रोशन के जन्मदिन का जश्न मानते हुए एक प्रशंसक का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमे अभिनेता की उपलब्धियों को ख़ूबसूरती से उजागर किया गया है।

Advertisement

यह वीडियो अपने ही अंदाज़ में खूबसरती से बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता का जन्मदिन मना रहा है। आंखे खोल देने वाला इस वीडियो में बताया गया कि आखिर क्यों अभिनेता को उम्मीद से ज़्यादा प्यार मिलना चाहिए जिसके वो हकदार है।

इस वीडियो ने ऋतिक के प्रति एक अलग ही दृष्टिकोण प्रदान किया है जिसे अभी तक अनदेखा किया जा रहा था।

ऋतिक इकलौते ऐसे अभिनेता है जिसने सफलतापूर्वक बॉलीवुड के शंशाह अमिताभ बच्चन का किरदार दोहराने की कोशिश की और इसमे कोई दो राय नही की विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका के लिए ऋतिक को ढेर सारे प्यार और प्रशंसा से नवाज़ा गया था।

इस वीडियो से यह साफ हो गया है कि आखिर क्यों ऋतिक एकलौते ऐसे अभिनेता है जो मेगास्टार खान के बीच बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाने में सफल रहे है।

2011 से ले कर 2017 तक ऋतिक रोशन के लिए बॉक्स ऑफिस पर सफलता से भरपूर सफर रहा है। उनकी 6 फिल्में औसतन 111.17 करोड़ रुपये में बॉक्स आफिस पर एकत्र 667.03 करोड़ कमाने में सफल रही।

अपने लुक और डांसिंग से हर किसी को दीवाना बनाने वाले ऋतिक ने अपने दमदार अभिनय से भी हर किसी का दिल जीत लिया है और ये ही वजह की आज वो बॉलीवुड के चहिते अभिनेता में से एक है।

विभिन्न भूमिकाओं से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले ऋतिक यक़ीनन बेहतरीन कलाकरों में से एक है। कोई मिल गया है में एक मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण व्यक्ति की भूमिका निभाने से ले कर लक्ष्य में एक सेना कर्मी की भूमिका फिर धूम 2 में सबसे स्मार्ट चोर का किरदार उसके बाद गुज़ारिश में विकलांग व्यक्ति और फिर काबिल में एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभाने तक ऋतिक ने हर बार अपने विभिन्न किरदार से अपनी काबिलियत को साबित किया है।

बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरहीरो क्रिश को ऋतिक रोशन के बिना कल्पना करना नामुमकिन बात है।

अभिनेता पहली बार एक बायोपिक में नज़र आने वाले है। फ़िल्म सुपर 30 में ऋतिक गणित विशेषज्ञ आनंद कुमार के जीवन को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार है।

अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर, प्रशंसकों ने ऋतिक रोशन पर प्रशंसा की बौछार कर दी है।

भारत के चहिते सुपरस्टार को हमारी तरफ से जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

दिव्या सोलंकी

Share

Related posts

દહેજ જી.આઈ.ડી.સી માં આવેલ યશસ્વી રસાયણ કંપનીમાં ફરી આગ લાગતા ભયનું વાતાવરણ ફેલાયું.

ProudOfGujarat

ઉતરાખંડના હરિદ્વારમાં ધર્મ સંસદમાં મુસ્લિમ ધર્મની ટીકા કરતાં ભરૂચ મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા પાઠવાયું આવેદન.

ProudOfGujarat

અમદાવાદમાં પ્રમુખસ્વામીની 100 મી જન્મજયંતિની પર 600 એકરમાં પ્રમુખસ્વામી નગર બનાવાયું.

ProudOfGujarat
error: Content is protected !!