Proud of Gujarat
GujaratFeaturedINDIA

दिव्या खोसला कुमार ने लक्मे फैशन वीक में किया रैंप वॉक, गुलाबी जादू बिखेरते हुए आई नज़र!

Share

दिव्या खोसला कुमार ने लक्मे फैशन वीक में किया रैंप वॉक, गुलाबी जादू बिखेरते हुए आई नज़र!

अभिनेत्री-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर पार्वती दासरी के लिए गुलाबी साड़ी में रैंप वॉक किया। इस अवसर पर दिव्या खोसला कुमार गुलाबी कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी। लक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर के रूप में चली दिव्या ने अपने इस लुक को परफ़ेक्ट मेकअप और अपनी मांग में गुलाबी सिंधुर के साथ पूरा किया जो हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था

Advertisement

दिव्या कई अनुभवी डिजाइनर के लिए रैंप वॉक कर चुकी है, लेकिन इस बार उन्होंने पार्वती दासरी को चुना, जो एक दक्षिणी डिजाइनर हैं और हथकरघा रेशम कांजीवरम साड़ी बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। यह वास्तव में बेहद सराहनीय था कि दिव्या खोसला कुमार ने इस शो को सुशोभित करने का फैसला किया क्योंकि यह पहली बार था जब पार्वती दासरी ने अपने कलेक्शन को इतने भव्य पैमाने पर प्रदर्शित किया है।

दिव्या खोसला कुमार इससे पहले नीता लुल्ला, प्रिया कटारिया पुरी, रीना ढाका जैसे शीर्ष डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर चुकी है। और अब 2019 में हुए लैक्मे फैशन वीक में दिव्या खोसला कुमार ने गुलाबी कांजीवरम में अपनी खूबसूरती से एक बार फिर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।


Share

Related posts

ભરૂચ : આમોદ પોલીસે વધુ 22 ભેસોનું ક્રુરતાપૂર્વક વહન કરતાં ઇસમને ઝડપી પાડયો.

ProudOfGujarat

માંગરોળ તાલુકાના વાંકલ ખાતે આવેલી જવાહર નવોદય વિદ્યાલયમાં શૈક્ષણિક વર્ષ ૨૦૨૪-૨૫માં પ્રવેશ માટે સુવર્ણતક

ProudOfGujarat

ભરૂચ જિલ્લામાં આજરોજ 9 કોરોના પોઝિટિવ કેસ નોંધાતા કુલ સંખ્યા 2632 થઈ

ProudOfGujarat

Leave a Comment

error: Content is protected !!